1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर खेला जाएगा क्रिकेट मुकाबला, कब होगा आमना सामना

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर खेला जाएगा क्रिकेट मुकाबला, कब होगा आमना सामना

 Published : Jun 05, 2026 01:20 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 01:27 pm IST

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबला आईसीसी टी20 विश्व कप में खेला जाएगा। इस बार का विश्व कप इंग्लैंड में हो रहा है और इसका पहला मैच 12 जून को खेला जाएगा। टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरेगी।

india vs pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार​ फिर से क्रिकेट के मैदान में आमने सामने आने वाली हैं। इसमें अब बहुत कम दिन का वक्त बचा है। ये मुकाबला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में होगा, जो अब से कुछ ही दिन बाद शुरू होने जा रहा है। टीमों की तैयारी करीब करीब पूरी हो गई है और अब रणनीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। ये मैच कब और कहां खेला जाएगा, इसके बारे में अभी से जान लीजिए। 

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 12 जून से होगा 12 जून से शुरू होगा, भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 जून को खेला जाएगा

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इस बार ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में हो रहा है। पहले दिन मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने सफर का आगाज 14 जून से करेगी, जब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान से खिलाफ खेलने उतरेगी। इस दिन ​रविवार भी है। मैच भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। 12 जून से शुरू होने वाला टूर्नामेंट 5 जुलाई तक चलेगा। 

भारत के ग्रुप और कौन कौन सी टीमें हैं

भारतीय टीम को जिस ग्रुप में रखा गया है, उसमें पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलियाई टीमें भी हैं। भारत का पाकिस्तान से मुकाबला तो आसान होगा, लेकिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से काफी मुश्किल टक्कर होगी। पाकिस्तान की महिला टीम अभी तक किसी भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम को हरा नहीं सकी है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है, जिसे आगे भी टीम इंडिया कायम रखना चाहेगी। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी तक नहीं जीत पाई है कोई भी टी20 विश्व कप

भारतीय टीम अभी तक एक भी बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस बार टीम इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। हाल ही में भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप का खिताब जीता था, इसलिए उम्मीदें और बढ़ गई हैं। हालांकि विश्व कप से ठीक पहले भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, इसमें टीम इंडिया को दो मैचों में हार मिली थी, केवल एक ही जीत मिली। देखना होगा कि टीम अब इस आईसीसी टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है। 

Indian Womens Cricket Team schedule
Image Source : INDIA TVआईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव। 

यह भी पढ़ें 

रजत पाटीदार की हो सकती है टीम में एंट्री, बड़े बदलाव होने की संभावना

IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला, नोट कर लीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल