1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रजत पाटीदार की हो सकती है टीम में एंट्री, बड़े बदलाव होने की संभावना

रजत पाटीदार की हो सकती है टीम में एंट्री, बड़े बदलाव होने की संभावना

 Published : Jun 05, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 12:04 pm IST

रजत पाटीदार को भारत की ए टीम में मौका दिया जा सकता है। वहीं विराट कोहली को टीम इंडिया में रुतुराज गायकवाड रिप्लेस कर सकते हैं। आने वाले दिनों में कुछ बदलाव नजर आने की संभावना है।

रजत पाटीदार- India TV Hindi
रजत पाटीदार Image Source : AFP

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने बैक टू बैक दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से अपनी टीम को कई मैचों में जीत दिलाने काम काम किया, लेकिन उनकी टीम इंडिया में एंट्री को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि अब चीजें बदलती हुई नजर आ रही हैं। रजत पाटीदार को भारत की नेशनल टीम में तो नहीं, लेकिन इंडिया ए में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। वे रुतुराज गायकवाड की जगह ले सकते हैं, जो विराट कोहली को चोटिल होने के बाद नेशनल टीम में रिप्लेस कर सकते हैं। 

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसका आगाज 13 जून से होना है। बीसीसीआई ने इसके लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था। इस बीच चार जून को दोपहर में अचानक खबर सामने आई ​कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से पु​ष्टि नहीं की गई है। अब पता चला है कि रुतुराज गायकवाड को भारतीय टीम में ​कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा सकता है। लेकिन गायकवाड इससे पहले ए टीम में शामिल किए गए थे, जो श्रीलंका में तीन देशों की वनडे सीरीज में खेलने जा रही है। 

रुतुराज गायकवाड की जगह आएंगे रजत पाटीदार

इस बीच पत ये भी चला है कि रुतुराज गायकवाड अगर टीम इंडिया में कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर आते हैं तो गायकवाड की जगह रजत पाटीदार की एंट्री ए टीम में हो सकी है। ये खबर इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले सी दी है। 9 जून से श्रीलंका में तीन देशों की सीरीज खेली जानी है। इसमें भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान है। सभी ए टीमें यहां खेलेंगी। भारतीय ए टीम की कमान तिलक वर्मा के पास है और वैभव सूर्यवंशी को भी इसमें जगह दी गई है। 

पहले तो गायकवाड इंडिया ए टीम में भी नहीं थे

मजे की बात ये है कि पहले जब त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत की ए टीम का ऐलान किया गया था, तब रुतुराज गायकवाड को उस टीम में भी जगह नहीं मिली थी, लेकिन अचानक रियान पराग घायल हो गए तो आनन फानन में गायकवाड का नाम जोड़ दिया गया, लेकिन अब वे फिर से टीम इंडिया में शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं। 

रोहित शर्मा नहीं हुए पूरी तरह से फिट तो यशस्वी जायसवाल की हो सकती है एंट्री

इस बीच खबर ये भी है कि रोहित शर्मा की फिटनेस पर अभी कोई ​अपडेट नहीं है। हार्दिक पांड्या ने तो सीईओ में रिपोर्ट कर दिया है, लेकिन रोहित को लेकर कुछ पता नहीं है। अगर रोहित पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में जगह दी जाती है। वे कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज करते हुए​ दिखाई देंगे। हालांकि इन सभी अपडेट्स को लेकर अभी तक आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला, नोट कर लीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच

हरमनप्रीत कौर के पास टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का मौका, 200 T20I मैच खेलने वाली बनेंगी पहली खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल