India vs Afghanistan Test Match Timing: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला अब कुछ ही घंटे की दूरी पर है। भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरने जा रही है। इसलिए रोमांच अपने चरम पर है। शुभमन गिल फिर से टीम इंडिया की कमान थामे हुए नजर आए आएंगे। इस बीच 6 जून यानी शनिवार को मैच कितने बजे शुरू होगा, ये जान लीजिए, नहीं तो कहीं ऐसा ना हो कि मैच का वक्त पता ना होने के कारण आपका मुकाबला छूट जाए। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि मैच को टीवी और मोबाइल पर लाइव कहां देख पाएंगे।
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच 6 जून से सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा
भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में होगा। टेस्ट मुकाबला दिन का ही है। मैच शुरू होने के वक्त की बात की जाए तो ये सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक नौ बजे टॉस होगा। करीब साढ़े 11 बजे लंच का टाइम होगा। अगर पूरे दिन का मैच ठीक से चला तो शाम करीब पांच बजे तक चलेगा। हां, अगर बारिश ने खलल डाला तो बात अलग है। अगर पूरे पांच दिन तक मुकाबला चला तो ये 10 जून को खत्म होगा।
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकते हैं भारत बनाम अफगानिस्तान मैच
इस बीच अगर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट की बात की जाए तो ये मुकाबला भी आप स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं। यानी मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं कि इसके लिए जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है, तो उसके लिए भी आप जियो हॉट स्टार पर ही जाएगी, लेकिन जरूरी है कि आपके मोबाइल और टीवी में ये एप्प मौजूद हो।
अब तक एक ही बार टेस्ट में आमने सामने आए हैं भारत और अफगानिस्तान
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक केवल एक ही टेस्ट मैच हुआ है और ये साल 2018 में खेला था। तब भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की थी। हालांकि तब से लेकर अब तक काफी वक्त बीत चुका है और अफगानिस्तान की टीम भी अब काफी अच्छा खेलने लगी है। साथ ही पिछले कुछ वक्त में देखने को मिला है कि टीम इंडिया के प्लेयर्स को स्पिन खेलने में दिक्कत हो रही है। अफगानिस्तान के पास टॉप क्लास स्पिनर्स हैं, उनके सामने टीम कैसे खेलेगी, ये देखने वाली बात होगी। कुल मिलाकर मुकाबला रोचक होना चाहिए।
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेट-कीपर)।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान ने गिरते-पड़ते जीता तीसरा ODI, 158 रन बनाने में छूट गए टीम के पसीने