A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारकर इंग्लैंड का PCT हुआ कम, जानें भारतीय टीम का भी हाल

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारकर इंग्लैंड का PCT हुआ कम, जानें भारतीय टीम का भी हाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाए और इसी वजह से टीम को करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

ben stokes- India TV Hindi
Image Source : AP बेन स्टोक्स

WTC Points Table 2025-27: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को 82 रनों से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 435 रनों का टारगेट दिया। इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। जैक क्रॉली की अर्धशतकीय पारी के बाद भी टीम 352 रनों पर सिमट गई। अब हार के बाद इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में PCT में नुकसान हुआ है।

7वें नंबर पर है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम WTC प्वाइंट्स टेबल 2025-27 में 7वें नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने दो में जीत दर्ज की है और पांच मुकाबले हारे हैं। उसका पीटीसी 27.08 प्रतिशत है। ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद उसका पीसीटी कम हो गया है। मैच से पहले उसका पीसीटी 30.95 प्रतिशत था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक नहीं हारा एक भी मैच

दूसरी तरफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और टीम पहले नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। उसका पीसीटी 100 प्रतिशत है। उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के पूरे चांस दिखाई दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर विराजमान है। उसने चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की है और उसका पीसीटी 75.00 प्रतिशत है।

छठे नंबर पर है भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में घर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है और उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी थी। वह इस समय WTC की मौजूदा चक्र में छठे नंबर पर मौजूद है। उसने अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की है और चार मैच हारे हैं। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। उसका पीसीटी 48.15 प्रतिशत है।

ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज टेस्ट सीरीज

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मुकाबला जीतते ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कंगारूओं की टीम के लिए ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने दमदार शतक लगाए और इन प्लेयर्स ने जीत में अहम रोल अदा किया। दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और बेन स्टोक्स ने अर्धशतक लगाए, लेकिन ये प्लेयर्स अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

यह भी पढ़ें:

ICC टूर्नामेंट के लिए अब इस टीम का हुआ ऐलान, पूर्व क्रिकेटर के पोते को बनाया गया कप्तान

ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 दिनों में ही जीत ली एशेज सीरीज, इंग्लैंड का एक बार फिर से टूट गया सपना

Latest Cricket News