1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 दिनों में ही जीत ली एशेज सीरीज, इंग्लैंड का एक बार फिर से टूट गया सपना

ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 दिनों में ही जीत ली एशेज सीरीज, इंग्लैंड का एक बार फिर से टूट गया सपना

 Published : Dec 21, 2025 09:20 am IST,  Updated : Dec 21, 2025 09:42 am IST

AUS vs ENG 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रनों से हरा दिया और इसी के साथ एशेज सीरीज पर कब्जा कर लिया।

australia cricket team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : AP

Australia vs England 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रनों से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 435 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 352 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज अपने नाम कर ली है। मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी और ट्रेविस हेड ने शतक लगाए हैं और पूरी टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिल गई जीत

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में ही 8 विकेट से जीत लिया था। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच उनसे चार दिन में 8 विकेट से अपने नाम किया था और अब तीसरा मुकाबला पांचवें दिन तक चला। इंग्लैंड ने कई सेशन में उन्हें टक्कर देने की भी कोशिश की, लेकिन अंत में बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी और उसने पांचवें दिन मैच जीत लिया। इस तरह से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और एशेज सीरीज 11 दिनों में ही अपने नाम कर ली।

पिछले 8 साल से एशेज सीरीज नहीं जीत पाई है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2017 में एशेज सीरीज जीती थी। उसके बाद से ही वह इस बड़ी सीरीज को जीतने के लिए तरस रही है। 8 साल और 4 दिनों से एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया के पास है और यह सिलसिला जारी है। मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड के लिए सिर्फ जो रूट ही शतक लगा पाए और उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी शतक नहीं जड़ पाया। पूरी टीम ने टुकड़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कभी भी ऑस्ट्रेलिया पर दबाव नहीं बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी और ट्रेविस हेड ने लगाए अर्धशतक

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए पहली पारी में एलेक्स कैरी ने शतक लगाया था और 106 रनों की पारी खेली थी। उनकी वजह से ही टीम पहली पारी में 371 रनों का स्कोर बना पाई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने 170 रन बनाए थे। इन दोनों प्लेयर्स ने तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत में अहम भूमिका अदा की। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने पहली पारी में 286 रन और दूसरी पारी में 352 रन बनाए। टीम के लिए जैक क्रॉली (85 रन)  और बेन स्टोक्स (83 रन) ने अर्धशतक लगाए।

यह भी पढ़ें:

डेवोन कॉन्वे ने शतक जड़ते ही रच दिया नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

4 साल बाद इस खिलाड़ी को मिलेगा T20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका, पहले पाकिस्तान के खिलाफ बना था 'विलेन'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल