1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शतक से किया कमाल, WTC में अब सिर्फ रोहित शर्मा रह गए आगे

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शतक से किया कमाल, WTC में अब सिर्फ रोहित शर्मा रह गए आगे

यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है और वह शतक लगाकर अभी क्रीज पर मौजूद हैं।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
Image Source : AP यशस्वी जायसवाल

Yahasvi Jaiswal Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने दमदार खेल दिखाया है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शतक ठोका है। उनका युवा साई सुदर्शन ने भी अच्छा साथ निभाया है।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार शतक

यशस्वी जायसवाल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 162 गेंदों में कुल 111 रन बनाए हैं, जिसमें 16 चौके शामिल रहे हैं। वह अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की और विरोधी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उनकी वजह से ही भारतीय टीम ने अभी तक टी ब्रेक तक एक विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। 71 रन बनाकर साई सुदर्शन उनका साथ निभा रहे हैं।

दूसरे नंबर पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का ओपनर के तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ये छठा शतक है। इसी के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ओपनर के तौर पर शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने और उस्मान ख्वाजा की बराबरी कर ली है। इन दोनों प्लेयर्स ने भी ओपनर के तौर पर WTC में कुल 6-6 शतक लगाए हैं। जायसवाल से ओपनर के तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ज्यादा शतक सिर्फ रोहित शर्मा के हैं। उन्होंने WTC में कुल 9 शतक लगाए हैं। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ओपनर:

बल्लेबाज शतक
रोहित शर्मा  9
यशस्वी जायसवाल  6
दिमुथ करुणारत्ने  6
उस्मान ख्वाजा  6
अब्दुला शफीक  5
केएल राहुल  5
डेविड वॉर्नर  5

भारतीय टीम के लिए जड़ चुके 7 शतक

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 में टेस्ट में डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ ही किया था। इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने 26 टेस्ट मैचों में 2356 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 12 अर्धशतक शामिल रहे हैं। जायसवाल एक बार क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा उन्होंने 23 T20I मैचों में कुल 723 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

IPL 2026: इस तारीख को हो सकता है आईपीएल का ऑक्शन, रिटेंशन की ये है आखिरी डेट

Latest Cricket News