1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल को पहली बार देखना पड़ा ऐसा दिन, डक पर आउट होने से हो गया ये बड़ा नुकसान

यशस्वी जायसवाल को पहली बार देखना पड़ा ऐसा दिन, डक पर आउट होने से हो गया ये बड़ा नुकसान

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जायसवाल पहली बार घर पर किसी टेस्ट पारी में डक पर आउट हुए हैं।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Image Source : AP यशस्वी जायसवाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे दिन के खेल में अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया को इस मुकाबले को अपने नाम करने के लिए 124 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें सभी को ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने अपने खेल से निराश किया। जायसवाल पहली पारी में जहां सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे, तो वहीं दूसरी पारी में वह 4 गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसी के साथ जायसवाल जिनका अभी तक का टेस्ट करियर काफी शानदार रहा है, वह पहली बार घर पर किसी टेस्ट मुकाबले में डक पर आउट हो गए।

पहली बार टेस्ट में 50 से नीचे आया जायसवाल का औसत

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में काफी धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया था, जिसमें उनके बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली थी। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ओपनिंग में अपनी जगह को पूरी तरह से पक्का कर लिया था। यशस्वी जायसवाल जब कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डक पर आउट हुए तो ये उनका जहां पर किसी टेस्ट पारी में पहला डक था तो वहीं उनका औसत पहली बार टेस्ट करियर में 50 से नीचे आ गया। जायसवाल 27 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 49.79 के औसत से 2440 रन बनाए हैं। इस दौरान जायसवाल कुल 6 बार पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं जायसवाल का ये उनके अभी तक के टेस्ट करियर में दोनों पारियों को मिलाकर सबसे कम स्कोर भी है, जिसमें वह इस मुकाबले में कुल 12 रन ही बनाने में कामयाब हो सके।

दोनों ओपनिंग बल्लेबाज सिर्फ एक के स्कोर पर लौटे पवेलियन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में टीम इंडिया की दूसरी पारी में जहां यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए तो वहीं केएल राहुल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ भारतीय टीम के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है, जब घर पर किसी मुकाबले में खेलते हुए दोनों ओपनिंग बल्लेबाज सिर्फ एक या शून्य के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। इससे पहले साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज सिर्फ एक रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: शुभमन गिल को लेकर BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

रवींद्र जडेजा ने कोलकाता टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने दुनिया दूसरे गेंदबाज

Latest Cricket News