1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: शुभमन गिल को लेकर BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

IND vs SA: शुभमन गिल को लेकर BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 16, 2025 09:12 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 09:25 am IST

IND vs SA: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को लेकर बीसीसीआई ने अब बड़ा अपडेट उनकी हेल्थ को लेकर जारी किया है, जिसमें साफ हो गया है कि वह इस मुकाबले में अब आगे हिस्सा नहीं लेंगे।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल जो गर्दन में खिंचाव की समस्या के चलते दूसरे दिन के खेल में सिर्फ तीन गेंदों का सामना करने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए थे, उनको लेकर अब बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें साफ हो गया है कि गिल अब इस टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं लेंगे।

गिल अभी भी अस्पताल में हैं भर्ती

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटे तो उसके बाद उन्हें वहां से सीधे अस्पताल ले जाया गया था। बीसीसीआई ने अब शुभमन गिल की हेल्थ को लेकर जो अपडेट जारी किया है उसके अनुसार वह अभी भी अस्पताल में डाक्टरों की देखरेख में हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम भी इस पर अपनी नजरें पूरी तरह से बनाए हुए है। गिल आगे अब कोलकाता टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पहले दूसरे दिन के खेल के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई की तरह से शुभमन गिल को लेकर आई खबर में ये बताया गया था कि उन्हें गर्दन में दर्द के साथ स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में अस्पताल लेकर जाया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

गिल की गैरमौजूदगी में पंत संभाल रहे हैं कप्तानी

कोलकाता टेस्ट मैच में गिल के मैदान पर नहीं उतरने के बाद अब उनकी जगह पर टीम इंडिया की कप्तानी इस मुकाबले में ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। वहीं इस मैच को लेकर बात की जाए तो उसमें अभी तक 2 दिनों के खेल में कुल 26 विकेट गिर चुके हैं। वहीं तीसरे दिन इस मुकाबले के परिणाम की उम्मीद की जा रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 93 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें उनके पास अभी सिर्फ 63 रनों की बढ़त है। ऐसे में यदि भारतीय टीम तीसरे दिन के खेल में अफ्रीका की दूसरी पारी को जल्द समेटने में कामयाब होती है तो उसे एक छोटा टारगेट चौथी पारी में चेज करना होगा, जिससे उसके पास इस सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने का मौका है।

ये भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा ने कोलकाता टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने दुनिया दूसरे गेंदबाज

रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ चौथे खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल