1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा ने कोलकाता टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने दुनिया दूसरे गेंदबाज

रवींद्र जडेजा ने कोलकाता टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने दुनिया दूसरे गेंदबाज

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 16, 2025 07:17 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 07:18 am IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने टेस्ट में अपने घर पर 250 विकेट पूरे किए।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। दरअसल जडेजा ने घरेलू सरजमीं पर अपने 250 टेस्ट विकेट पूरे किए।

रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

रवींद्र जडेजा अब भारतीय सरजमीं पर 250 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में भारतीय सरजमीं पर 2000 से अधिक रन बनाए हैं। वह अब घरेलू सरजमीं पर 2000 से ज्यादा रन और 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज था।

WTC में जडेजा ने पूरे किए 150 विकेट

शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 13 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। चौथा विकेट लेते ही जडेजा के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 150 विकेट पूरे हो गए। 2019 में शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जडेजा ने अपने 47वें मैच की 87वीं पारी में 150 विकेट पूरे किए। इस दौरान वह 6 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट का रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में भारत की तरफ से जडेजा से पहले आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह 150 विकेट ले चुके हैं।

टेस्ट में कैसा रहा है जडेजा का प्रदर्शन?

जडेजा के टेस्ट करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने 2012 में इस फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उनके नाम अब तक 163 पारियों में 338 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान 15 बार पांच विकेट हासिल कर चुके हैं। जडेजा एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। 129 पारियों में 6 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 3990 रन भी वे बना चुके हैं। वह इस वक्त भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें

टेस्ट मैच के बीच में अस्पताल में भर्ती हुए शुभमन गिल, खेलने पर खड़ा हो गया बड़ा सवाल

IPL 2026 Auction: इस दिन सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, खरीदने के लिए सभी टीमों के बीच होगी होड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल