1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल को क्या हुआ! डक पर हुए आउट, टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

यशस्वी जायसवाल को क्या हुआ! डक पर हुए आउट, टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Image Source : PTI यशस्वी जायसवाल

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा, जब सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 4 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भी जायसवाल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

जायसवाल का खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए भी सिरदर्द बन गया है, क्योंकि आने वाले दिनों में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है। यशस्वी जायसवाल टीम के मुख्य ओपनर्स में से एक हैं और टीम को उनसे हमेशा एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहती है। लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर वो अभी तक टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं। दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दूसरी पारी में जायसवाल का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में कैसा रहा था जायसवाल का प्रदर्शन

लिंकन में खेले गए इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में जायसवाल का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं था। उस मैच की पहली पारी में वह 45 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो चौके आए थे। वहीं दूसरी पारी में वह 9 गेंदों में सिर्फ 5 रन बना पाए थे। दोनों टीमों के बीच खेला गया वो मैच अंत में ड्रॉ पर छूटा था।

19 नवंबर से होगा टेस्ट सीरीज का आगाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा। सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यशस्वी जायसवाल वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वह अब सीधे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को दोनों टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा।

ये भी पढ़ें

"अभिषेक और ईशान को वनडे में मौका न देना नाइंसाफी!", टीम इंडिया के सेलेक्शन पर छलका युवराज सिंह का दर्द

कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को क्यों नहीं मिल रहा मौका? स्पिन कोच बहुतुले का सामने आया चौंकाने वाला बयान

Latest Cricket News