1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: अंग्रेज जोड़ी ने कर दिया कमाल, इस मामले में कर ली भारत के खिलाफ बहुत बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs ENG: अंग्रेज जोड़ी ने कर दिया कमाल, इस मामले में कर ली भारत के खिलाफ बहुत बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

बेन डकेट और जैक क्रौली ने ओवल टेस्ट मैच की पहली इनिंग में शानदार बल्लेबाजी की। क्रौली 64 और डकेट 43 रन बनाकर आउट हुए।

Ben Duckett & Zak Crawley- India TV Hindi
Image Source : GETTY बेन डकेट जैक क्रौली

भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रौली और बेन डकेट ने पहली पारी में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रन की पार्टनरशिप हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट आठवीं बार भारत के खिलाफ 50+ रनों की पार्टनरशिप की है। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस की बराबरी कर ली है।

गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस की जोड़ी ने भी टेस्ट में भारत के खिलाफ आठ बार 50+ रनों की पार्टनरशिप की थी। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के बिल लॉरी और बॉब सिम्पसन की जोड़ी, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर और इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक और एंड्र्यू स्ट्रॉस ने 7 बार भारत के खिलाफ 50+ रनों की पार्टनरशिप की थी। डकेट और क्रौली ने इन तीनों को पीछे छोड़ दिया है।

इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक

ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में सिर्फ दो बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। जैक क्रौली की बात करें तो वह 57 गेंदों पर 14 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। वहीं उनके जोड़ीदार पांच चौके और दो छक्के की मदद से 38 गेंदों पर 43 रन बनाए। क्रौली के अलावा हैरी ब्रूक ने अर्द्धशतकीय पारी खेली, वह 64 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

IND vs ENG: ओवल टेस्ट मैच का हाल

ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल इस पारी में अर्धशतक लगा चुके हैं और 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं आकाश दीप 4 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। भारत के दो विकेट केएल राहुल और साई सुदर्शन के रूप में गिरे। राहुल 7 और सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम के पास फिलहाल 52 रन की बढ़त है।

यह भी पढ़ें

केएल राहुल ने इंग्लैंड सीरीज में बनाए 500+ रन, लेकिन नहीं तोड़ पाए गावस्कर का ये रिकॉर्ड

IND vs ENG: साई सुदर्शन और बेन डकेट के बीच हुआ बवाल, पवेलियन लौटते समय हुई कहासुनी; देखें VIDEO

Latest Cricket News