1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: साई सुदर्शन और बेन डकेट के बीच हुआ बवाल, पवेलियन लौटते समय हुई कहासुनी; देखें VIDEO

IND vs ENG: साई सुदर्शन और बेन डकेट के बीच हुआ बवाल, पवेलियन लौटते समय हुई कहासुनी; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 02, 2025 12:14 am IST,  Updated : Aug 02, 2025 04:30 am IST

IND vs ENG: ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा जिसमें कुल 15 विकेट गिरे। वहीं दूसरे दिन के आखिरी सेशन के खेल में साई सुदर्शन और बेन डकेट के बीच कहासुनी भी देखने को मिली।

Sai Sudharsan And Ben Duckett- India TV Hindi
साई सुदर्शन और बेन डकेट Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास कुल 52 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी थी। वहीं दूसरे दिन के आखिरी सेशन का खेल खत्म होने से ठीक पहले साई सुदर्शन 11 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे, जिसके बाद जब वह आउट होकर पवेलियन की तरफ जा रहे थे तो उनके और बेन डकेट के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

सुदर्शन लौटे पलटकर और डकेट को दिया जवाब

ओवल टेस्ट मैच के आखिरी सेशन में जब टीम इंडिया की दूसरी पारी चल रही थी तो उस समय 18वें ओवर की दूसरी गेंद जो गस एटिंकसन ने फेंकी उसे साई सुदर्शन समझने में भूल कर गए। गेंद साई के पैर पर जाकर टकरा गई और उन्हें अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया। साई सुदर्शन ने डीआरएस लेने का फैसला लिया और फिर तीसरे अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया। इसके बाद जब सुदर्शन वापस पवेलियन की तरफ जा रहे थे तो उसी समय बेन डकेट ने उनसे कुछ कह दिया जिसके बाद वह तुरंत वापस लौटे और डकेट को कुछ जवाब दिया, जिसके बाद वह वापस पवेलियन लौटे। दूसरे दिन के खेल में दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच काफी कहासुनी देखने को भी मिली।

यशस्वी जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी

दूसरे दिन के खेल में जहां भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 224 रन बनाकर सिमटी तो वहीं इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें उन्हें कुल 23 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल आक्रामक बल्लेबाजी करने के इरादे से उतरे जिसमें उन्होंने दिन का खेल खत्म होने तक 49 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से कुल 51 रन बना लिए थे। ऐसे में अब तीसरे दिन यशस्वी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: प्रसिद्ध कृष्णा और जो रूट के बीच हुई तीखी बहस, मैदानी अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव; देखें VIDEO

IND vs ENG: आकाश दीप ने डकेट को आउट करते दिया हैरान करने वाला सेंडऑफ, केएल राहुल को खींचकर बुलाना पड़ा वापस; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल