जिम्बाब्वे की टीम अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ 2 वनडे और तीन टी20 मैचों की मेजबानी कर रही है, जिसमें दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 29 अगस्त को हरारे के मैदान पर खेला जा रहा है। वनडे सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले जिम्बाब्वे की टीम को एक बड़ा झटका कप्तान क्रेग एर्विन के रूप में लगा जो काफ इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम वनडे सीरीज के लिए नए कप्तान का ऐलान करना पड़ा।
वनडे सीरीज में 38 साल के सीन विलियम्स संभालेंगे कप्तानी
क्रेग एर्विन को वनडे सीरीज के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 28 अगस्त को काफ इंजरी हुई जिसकी पु्ष्टि एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट सामने आने के बाद हुई। ऐसे में एर्विन जो अभी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान होने के साथ बल्लेबाजी क्रम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी में से एक हैं उनके बाहर होने के बाद 38 साल के सीन विलियम्स को वनडे सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। एर्विन ने अब तक जिम्बाब्वे के लिए अपने 15 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में कुल 128 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें वह 33.02 के औसत से 3600 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें चार शतकीय और 23 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
श्रीलंका ने सदीरा समराविक्रमा को दिया मौका
हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच खेले जा रही वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है तो वहीं श्रीलंका की प्लेइंग 11 में सदीरा समराविक्रमा की वापसी हुई है जो साल 2025 में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हैं। हालांकि वह बल्ले से कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके जिसमें वह सिर्फ 40 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
ये भी पढ़ें
एशिया कप में इस बार होगी इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग, हार्दिक पांड्या की नजर नंबर वन पर
तीन साल से ज्यादा तक इस खिलाड़ी ने झेला आईसीसी बैन, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में रचेगा इतिहास!
Latest Cricket News