1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs RR : मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरा करने का रोहित शर्मा के पास बेहतरीन मौका

MI vs RR : मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरा करने का रोहित शर्मा के पास बेहतरीन मौका

अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरा करने से केवल 86 रन दूर हैं।

MI vs RR: Rohit Sharma's best chance to complete 4000 runs for Mumbai Indians- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM MI vs RR: Rohit Sharma's best chance to complete 4000 runs for Mumbai Indians

अबू धाबी। अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरा करने से केवल 86 रन दूर हैं। रोहित के पास मंगलवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस उपलब्धि को हासिल करने का मौका होगा।

रोहित ने हाल ही में आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने गुरुवार को आईपीएल के 13वें संस्करण के 13वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें - आईपीएल 2020 से बाहर हुए चोटिल भुवनेश्वर कुमार, ये 22 साल का तेज गेंदबाज लेगा उनकी जगह

रोहित को आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे करने के लिए केवल दो ही रनों की दरकार थी।

रोहित ने आईपीएल में 193 मैचों में 5074 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 444 चौके और 205 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : रबादा का पर्पल कैप पर कब्जा, ऑरेंज कैप राहुल के पास

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना हैं जो दूसरे नंबर पर हैं।

रैना ने193 मैचों में अब तक 5368 रन बनाए हैं। रैना आईपीएल के 13वें सीजन में नहीं खेल रहे हैं। रैना के नाम एक शतक और 38 अर्धशतक हैं।

रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। कोहली ने 182 मैचों में अब तक 5545 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम पांच शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं।

आईपीएल में मुंबई और राजस्थान, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ 10-10 मैच जीते हैं। लेकिन मुंबई के हालिया फॉर्म को देखते हुए उसे जीत का दावेदार माना जा रहा है।