1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो कप: ब्राजीली पत्रकारों पर हमला

यूरो कप: ब्राजीली पत्रकारों पर हमला

फ्रांस में जारी यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के मैच के दौरान ब्राजील टीवी चैनल बानडेरांटेस के दो पत्रकारों के साथ जर्मनी के प्रशंसकों ने मारपीट की और उन पर नस्लीय टिप्पणी भी की।

euro 2016- India TV Hindi
euro 2016

पेरिस: फ्रांस में जारी यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के मैच के दौरान ब्राजील टीवी चैनल बानडेरांटेस के दो पत्रकारों के साथ जर्मनी के प्रशंसकों ने मारपीट की और उन पर नस्लीय टिप्पणी भी की। ब्राजील के अखबार इस्टाडाओ के मुताबिक, ब्राजील के पत्रकारों का कहना है कि गुरुवार को उन्हें पीटा गया और उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी भी की गई।

कैमरमैन फार्नाडो डी हेनरिक ओलिविएरा ने कहा कि उन्हें अपने काम के दौरान चांटा मारा गया और उनकी साथी सोनिया ब्लोटा को लात मारी गई।

ये भी पढ़ें-

यह घटना गारे डु नोर्ड ट्रेन स्टेशन के सामने हुई जहां से स्टेडे डी फ्रांस के लिए ट्रेन मिलती है।

ओलिविएरा ने कहा, "एक शख्स तकरीबन 50 लोगों के साथ आया और हम पर नस्लीय टिप्पणी करने लगा।"

उन्होंने कहा, "मैंने उससे ब्लोटा को मारने से रोका। जब हम जा रहे थे, तब उसने दोबारा हम पर नस्लीय टिप्पणी की और चांटा मारा। यह दर्द शारीरिक नहीं है, बल्कि नैतिक और मानसिक है। ऐसा लगता है कि हमें अपनी पूरी जिंदगी इस बात के लिए माफी मांगने के लिए बितानी पड़ेगी की हम काले और अल्पसंख्यक हैं।"