बैडमिंटन फेडरेशन ने इन 3 इंडोनेशियाई शटलरों पर लगाया आजीवन प्रतिबंध
बैडमिंटन फेडरेशन ने इन 3 इंडोनेशियाई शटलरों पर लगाया आजीवन प्रतिबंध
IANS
Published : Jan 09, 2021 09:56 am IST, Updated : Jan 09, 2021 09:56 am IST
बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को तीन इंडोनेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
Image Source : GETTYBadminton
कुआलालम्पुर| बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को तीन इंडोनेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। बीडब्ल्यूएफ का कहना है कि तीनों खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं।
मैच फिक्सिंग के मामले 2019 तक एशिया कप स्तर पर हुए हैं।
साथ ही बीडब्ल्यूएफ ने एक मलेशियाई नागरिक को भी सस्पेंड कर दिया, जो इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ियों को स्पांसर करने वाली इक्वीपमेंट बनाने वाली एक कम्पनी में काम करता है।
बीडब्ल्यूएफ के मुताबिक वह बीते कुछ सालों से इस मलेशियाई व्यक्ति की हरकतों पर नजर रखे हुए था।