1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : पुजारा को दिया गया नॉटआउट तो क्यों 'अपशब्द' बकने लगे टिम पेन, जानिए कारण

Ind vs Aus : पुजारा को दिया गया नॉटआउट तो क्यों 'अपशब्द' बकने लगे टिम पेन, जानिए कारण

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2021 08:07 am IST,  Updated : Jan 09, 2021 08:07 am IST

टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को जैसे ही डीआरएस लेने के बाद नॉट आउट दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन अपना आप खो बैठे और  अंपायर से जा भिड़े। 

Tim Paine and Cheteshwar Pujara- India TV Hindi
Tim Paine and Cheteshwar Pujara Image Source : TWITTER- @CRICKETCOMAU

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच जारी है। जिसके तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और दिन के पहले सेशन में भारत के दो बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी को चलता कर दिया है। हालांकि इसी बीच टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को जैसे ही डीआरएस लेने के बाद नॉट आउट दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन अपना आप खो बैठे और अंपायर से वो न सिर्फ भिड़े बल्कि उनके मूहं से गाली तक निकल गई। 

दरअसल, तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय पारी के 56वें ओवर में नाथन लियोन गेंदबाजी कर रहे थे। तभी उनके ओवर की एक गेंद पुजारा के बैट और पैड के पास से लगकर शार्ट लेग के फील्डर के पास गई और उसने कैच करके अपील की। जिस पर मैदानी अंपायर ने नॉट आउट दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और उनके कप्तान काफी आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे थे कि गेंद ने पुजारा के बल्ले का अंदरूनी हल्का सा किनारा लिया ह। जिसके बाद पेन ने डीआरएस लिया। 

इस तरह जब रिव्यु लिया गया तो अल्ट्रा एज में हल्का सा स्पाइक नजर आया, लेकिन वह बल्ले से लगा है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी, जिसके चलते थर्ड अंपायर ने पुजारा को नॉटआउट करार दिया। जिसके बाद पेन भडक उठे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मैदानी अंपायर से जा भिड़े। उनकी ये बातचीत सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलीयाई कप्तान पेन का मानना था कि मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान उन्हें इतने ही हलके स्पाइक से आउट दे दिया गया था। जिसके बाद अब पुजारा को क्यों नहीं दिया गया। 

गौरतलब है कि मेलबर्न टेस्ट मैच में पेन जब आउट हए थे उसमें हॉटस्पॉट में तो कुछ नजर नहीं आ रहा था लेकिन अल्ट्रा एज में स्पाइक नजर आ गया था। जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को आउट दे दिया गया था। 

वहीं मैच की बात करें तो रवींद्र जडेजा (62-4) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रनों पर समेट दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने 131 रन बनाए। जबकि उसके बाद भारत की तरफ से पहली पारी में शुभमन गिल ने भी टेस्ट क्रिकेट करियर की पहली फिफ्टी जड़ी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल