Bhasha
Published : Jan 08, 2021 06:58 pm IST, Updated : Jan 08, 2021 06:58 pm IST
हीरो आई लीग का अगला सत्र शनिवार को यहां कई मुकाबलों के साथ शुरू होगा जिसमें नयी टीम सुदेवा दिल्ली एफसी और मोहम्मडन एससी का बहुप्रतीक्षित मुकाबला भी शामिल है।
Image Source : TWITTER/@ILEAGUEOFFICIALBeginning of next season of I-League with multiple bouts
कोलकाता। हीरो आई लीग का अगला सत्र शनिवार को यहां कई मुकाबलों के साथ शुरू होगा जिसमें नयी टीम सुदेवा दिल्ली एफसी और मोहम्मडन एससी का बहुप्रतीक्षित मुकाबला भी शामिल है।
सुदेवा दिल्ली एफसी हीरो आई लीग में खेलने वाला दिल्ली का पहला क्लब है। वहीं मोहम्मडन एससी ने पिछले साल अक्टूबर में आई लीग क्वालीफायर जीतकर इसमें जगह बनाई है।
मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में सुदेवा दिल्ली एफसी के कोच चेंचो डोरजी ने कहा,‘‘हमारे पास युवा टीम है जिसने काफी मेहनत की है । हमारी अपेक्षायें काफी ऊंची है और हम जीत के साथ शुरूआत करना चाहेंगे।’’