A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भूकंप पीड़ितों की शांती के लिए एएफसी रखेगा एक मिनट का मौन

भूकंप पीड़ितों की शांती के लिए एएफसी रखेगा एक मिनट का मौन

कोलकाता,  ईस्ट बंगाल और जोहोर दारुल ताजिम क्लबों के बीच मंगलवार को साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले एशिया कप परिसंघ (एएफसी) कप के मैच में दोनों टीमें खेल शुरू होने से पहले एक मिनट

भूकंप पीड़ितों को...- India TV Hindi
भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा एएफसी

कोलकाता,  ईस्ट बंगाल और जोहोर दारुल ताजिम क्लबों के बीच मंगलवार को साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले एशिया कप परिसंघ (एएफसी) कप के मैच में दोनों टीमें खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखकर नेपाल में आए भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगी। क्लब की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "नेपाल में आए भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि स्वरूप एएफसी कप के मंगलवार को होने वाले मैच से ठीक पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा। किंगफिशर ईस्ट बंगाल क्लब ने एएफसी से इसका प्रस्ताव रखा।"

क्लब ने कहा, "एएफसी ने ईस्ट बंगाल के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और एएफसी ने 28 और 29 अप्रैल को होने वाले मैचों के दौरान एक मिनट का मौन रखने का फैसला किया है।"

एएफसी की ओर से जारी एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार, "मंगलवार और बुधवार को होने वाले एएफसी कप के मैचों में नेपाल के भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा जाएगा।"