ISL-7 : हैदराबाद ने नार्थईस्ट युनाइटेड को चखाया हार का स्वाद
ISL-7 : हैदराबाद ने नार्थईस्ट युनाइटेड को चखाया हार का स्वाद
Bhasha
Published : Jan 09, 2021 07:23 am IST, Updated : Jan 09, 2021 07:23 am IST
हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मैच में शुक्रवार को नार्थईस्ट युनाइटेडको 4- 2 से हरा दिया जो अब पिछले छह मैचों में जीत से वंचित रही है।
Image Source : TWITTER- @INDSUPERLEAGUEHyderabad FC
वास्को| हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मैच में शुक्रवार को नार्थईस्ट युनाइटेडको 4- 2 से हरा दिया जो अब पिछले छह मैचों में जीत से वंचित रही है।
हैदराबाद के लिये एरिडेन सेंटाना (तीसरा मिनट), जोएल चियानीस (36वां), सब्स्टीट्यूट लिस्टन कोलासो (85वां और 90वां मिनट) ने गोल किये जबकि नार्थईस्ट के लिये फेडरिको गालेगो (45वां) और बेंजामिन लेंबोट (45वां मिनट) ने गोल दागे ।