1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : अपने जन्मदिन पर रोहित को 'कॉट एंड बोल्ड' करके हेजलवुड ने रच डाला इतिहास, देखें Video

Ind vs Aus : अपने जन्मदिन पर रोहित को 'कॉट एंड बोल्ड' करके हेजलवुड ने रच डाला इतिहास, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2021 01:18 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 01:28 pm IST

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड की शानदार गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। इस तरह वो हेजलवुड के 300वें टेस्ट शिकार भी बने।

Rohit Sharma and Josh Hazelwood- India TV Hindi
Rohit Sharma and Josh Hazelwood Image Source : TWITTER- @CRICKETCOMAU

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत की। हालांकि वो अपनी इस मजबूत शरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और जोश हेजलवुड की शानदार गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। इस तरह वो हेजलवुड के 300वें टेस्ट शिकार भी बने। 

मैच में टीम इंडिया की पारी के दौरान ओपनिंग बल्ल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को एक साल से अधिक समय बाद ओपनिंग में 50 रनों से अधिक की शुरुआत दी। इसके बाद पारी के 27वें ओवर में हेजलवुड की अंतिम गेंद को रोहित शर्मा समझ नहीं पाए और उनकी ही गेंद पर उन्हें ही कैच थमा बैठे। वहीं दूसरी तरफ हेजलवुड ने भी बेह्तरीन प्रयास के चलते अपनी ही गेंदबाजी के फॉलोथ्रू में शानदार कैच लपका। 

इस तरह रोहित शर्मा जैसे बड़े बल्ल्लेबाज हेजलवुड का टेस्ट क्रिकेट में 300वां शिकार बने जबकि उनका आज ( 8 जनवरी ) 30वां जन्मदिन भी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि उन्हें जन्मदिन पर रोहित शर्मा के विकेट जैसा बड़ा तोहफा मिला। जिसका शानदार अंदाज में हेजलवुड और उनके खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। जबकि दूसरी तरफ रोहित शर्मा 77 गेंदों में सिर्फ 26 रन बना पाए। 

वहीं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 विकेट लेने वाले हेजलवुड 11वें गेंदबाज बने। जबकि इस लिस्ट में सबसे अधिक 999 अंतराष्ट्रीय विकेट के साथ शेन वॉर्न हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक अंतराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज 

शेन वार्ने - 999 विकेट 

ग्लेन मैक्ग्रा - 948 विकेट 

ब्रेट ली - 718 विकेट

मिचेल जॉनसन - 590 विकेट

सी. मैकडरमोट - 494 विकेट

मिचेल सैटर्क - 483 विकेट

डेनिस लिले - 458 विकेट

नाथन लिऑन - 424 विकेट

जेसनगेलीस्पी - 402 विकेट

पैट कमिंस - 301 विकेट

जोश हेज़लवुड - 300* विकेट

अंत में मैच की बात करें तो रवींद्र जडेजा (62-4) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रनों पर समेट दी। मेजबान टीम ने 105।4 ओवरों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने 131 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशैन ने 91 रनों की पारी खेली। मैच के पहले दिन डेब्यूमैन विल पुकोवस्की ने 62 रन बनाए थे। स्मिथ ने भारत के खिलाफ अपना आठवां और कुल 27वां शतक लगाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल