नाइजीरिया फॉरवर्ड ब्राइट इनोबाखेर ने थामा ईस्ट बंगाल का दामन
नाइजीरिया फॉरवर्ड ब्राइट इनोबाखेर ने थामा ईस्ट बंगाल का दामन
IANS
Published : Jan 01, 2021 05:34 pm IST, Updated : Jan 01, 2021 05:34 pm IST
एससी ईस्ट बंगाल ने 22 साल के नाइजीरिया के फॉरवर्ड ब्राइट इनोबाखेर के साथ करार किया है। यह युवा खिलाड़ी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2020-21 सीजन में क्लब के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
Image Source : EAST BENGALNigeria Forward Bright Enobakhare joins East Bengal
पणजी| एससी ईस्ट बंगाल ने 22 साल के नाइजीरिया के फॉरवर्ड ब्राइट इनोबाखेर के साथ करार किया है। यह युवा खिलाड़ी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2020-21 सीजन में क्लब के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
टीम के कोच रोबी फॉव्लर ने कहा, "मैं ब्राइट के आने से काफी खुश हूं। मेरी उनसे काफी अच्छी बात हुई है। मैंन उन्हें अपना विजन बताया है। उन्होंने इसे मान लिया है।"
ब्राइट ने कहा, "मैं एससी ईस्ट बंगाल का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह भारत का सबसे बड़ा क्लब है और इसने मुझे नई चुनौती दी है। आईएसएल काफी आगे बढ़ रही है और मुझे लगता है कि मैं अपनी काबिलियत के हिसाब से वहां खेल सकता हूं।"