इंडियन एरोज को हराकर सुदेवा दिल्ली ने आई लीग में दर्ज की पहली जीत
इंडियन एरोज को हराकर सुदेवा दिल्ली ने आई लीग में दर्ज की पहली जीत
Bhasha
Published : Jan 14, 2021 09:08 pm IST, Updated : Jan 14, 2021 09:08 pm IST
सुदेवा की तरफ से कीन लुईस, महेश सिंह और स्थानापन्न शैबोरलांग खारपान ने गोल किये जिससे टीम आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।
Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALLSudeva Delhi first win in I-League by defeating Indian Arrows
कल्याणी (पश्चिम बंगाल)। पहली बार आई लीग में भाग ले रही सुदेवा दिल्ली ने गुरुवार को यहां इंडियन एरोज को 3-0 से हराकर इस फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की।
आई लीग में अपनी पहली जीत की तलाश में जुटी सुदेवा दिल्ली ने आक्रामक शुरुआत की। कीन लुईस ने एरोज की रक्षापंक्ति को काफी व्यस्त रखा और आखिर में वह 40वें मिनट में आहान प्रकाश की गलती का फायदा उठाकर गोल करने में सफल रहे।
सुदेवा ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा रखा और 49वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। इस बार महेश सिंह ने रक्षापंक्ति की चूक का फायदा उठाया। सुदेवा की तरफ से तीसरा गोल खारपान ने 66वें मिनट में दागा।