Tokyo Olympic : सुमित नागल पर है मेंस टेनिस में पदक लाने का दारोमदार
Tokyo Olympic : सुमित नागल पर है मेंस टेनिस में पदक लाने का दारोमदार
IANS
Published : Jul 21, 2021 06:41 am IST, Updated : Jul 21, 2021 06:41 am IST
नोवाक जोकोविच, स्टेफानोस सितसिपास, एलेजांद्रे ज्वेरेव और डेनिल मेदवेदेव के होते हुए नागल पर भारत के लिए पदक लाने की जिम्मेदारी होगी।
Image Source : TWITTER/@NAGALSUMITSumit Nagal
भारत के सुमित नागल पर टोक्यो ओलंपिक में टेनिस पुरुष एकल वर्ग का दारोमदार होगा। नागल विश्व रैंकिंग में 144वें स्थान पर थे लेकिन कई खिलाड़ियों के टोक्यो ओलंपिक से हटने के कारण उन्हें ओलंपिक में क्वालीफाई करने का अवसर मिला।
2016 रियो ओलंपिक में भारत का कोई खिलाड़ी एकल वर्ग में प्रवेश नहीं कर सका था। 2012 लंदन ओलंपिक में सोमदेव देववर्मन और विष्णु वर्धन ने भाग लिया था।