1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PAK vs NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, कराची में आज किसका रहेगा बोलबाला, जानें पहले मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, कराची में आज किसका रहेगा बोलबाला, जानें पहले मैच की पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Karachi National Stadium- India TV Hindi
Image Source : GETTY कराची नेशनल स्टेडियम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे से होगी। चूंकि ये टूर्नामेंट का पहला मैच है तो इसपर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक सवाल ये भी आ रहा है कि, जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें इस मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो तब कराची के पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

कराची नेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी होती है। ऐसे में यहां एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने की संभावना है जिससे उन्हें खुलकर खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि इस पिच पर बाद में स्पिनरों को बाद में थोड़ी-बहुत मदद की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन गेंद के ज्यादा टर्न होने की उम्मीद नहीं है और अगर दूसरी पारी में ओस आती है तो वहां गेंदबाजों के लिए काम और मुश्किल हो जाएगा।

पाकिस्तान ने चेज किया था पहाड़ जैसा लक्ष्य

हाल ही में यहां ट्राई सीरीज के दौरान पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हुई थी। उस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 700 से अधिक रन बने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे। 353 रनों के इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने आसानी से 49 ओवर में हासिल कर लिया था। पाकिस्तान की तरफ से उस मैच में मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने शतकीय पारी खेली थी। इस मैच को देखने के बाद फैंस आज एक बार फिर से एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद लगाए बैठे होंगे।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करना पसंद करेंगे कप्तान

कराची के नेशनल स्टेडियम में अब तक 78 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 बार जीत हासिल की है, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 39 मौकों पर जीत हासिल की है। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: 

फ्री में कैसे देखें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला, ये रही मैच की टाइमिंग

Champions Trophy 2025: श्रीलंका और वेस्टइंडीज क्यों नहीं खेल रहे आईसीसी टूर्नामेंट, ये है इसके पीछे की वजह