A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी चैंपियंस लीग टू के ड्रॉ का हुआ ऐलान, भारत में खेलने आ सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

एएफसी चैंपियंस लीग टू के ड्रॉ का हुआ ऐलान, भारत में खेलने आ सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

एएफसी चैंपियंस लीग टू के ड्रॉ में भारत की एफसी गोवा टीम को ग्रुप डी में अल-नस्र की टीम के साथ रखा गया है। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जो अल-नस्र की टीम से खेलते हैं ऐसे में उनके भारत में आकर इस मैच को खेलने की उम्मीद की जा रही है।

cristiano ronaldo- India TV Hindi
Image Source : GETTY क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जिनके पूरे वर्ल्ड में कई फैंस मौजूद हैं उनके भारत में आकर इस मैच को खेलने की उम्मीद की जा रही है। भारतीय फैंस के लिए ये काफी बड़ी खुशी होगी यदि रोनाल्डो यहां पर मुकाबला खेलने आते हैं। दरअसल एएफसी चैंपियंस लीग टू के ड्रॉ में भारत की एफसी गोवा टीम को ग्रुप डी में अल-नस्र की टीम के साथ रखा गया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इसी अल-नस्र की टीम से खेलते हैं।

कॉन्ट्रैक्ट में शामिल क्लॉज बन सकता मुसीबत

एएफसी चैंपियंस लीग टू के ड्रॉ में ग्रुप डी में भारत की एफसी गोवा टीम के अलावा अल-नस्र इराक की अल-जावरा'आ और ताजिकिस्तान की एफसी इस्तिकलोल को भी जगह मिली है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अगर फिट रहते हैं तो वह भारत में इस मैच को खेलने के लिए आ सकते हैं लेकिन उनके कॉन्ट्रैक्ट में शामिल एक क्लॉज मुसीबत बन सकता है जिसमें उन्हें किसी भी टूर्नामेंट में विदेशों में होने वाले मुकाबले में यात्रा करने से रोकता है। एएफसी चैंपियंस लीग टू टूर्नामेंट में टीमों को अपने घरेलू जमीन के अलावा विदेशी सरजमीं पर भी मुकाबले खेलने होंगे। कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 16-16 के ईस्ट और वेस्ट जोन में बांटा गया है। इसके बाद चार-चार के 8 ग्रुप में सभी टीमों को रखा गया है और इसमें हर ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें राउंड ऑफ 16 के लिए अपनी जगह पक्की करेंगी।

16 सितंबर से 24 दिसंबर तक होंगे ग्रुप स्टेज के मुकाबले

ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो वह 16 सितंबर से लेकर 24 दिसंबर तक होंगे। इसके बाद राउंड ऑफ 16 मैचों की शुरुआत साल 2026 में होगी जो 10 से लेकर 19 फरवरी तक खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल मैच 3 से 12 मार्च तक होंगे जबकि सेमीफाइनल मैच 7 से 15 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे। एएफसी चैंपियंस लीग का फाइनल मैच 16 मई को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड में इन प्लेयर्स ने लहराया जीत का परचम, एशिया कप 2025 से हो सकते हैं बाहर?

फैंस के लिए आई दिल तोड़ने वाली खबर, भारतीय खिलाड़ी का 83 साल की उम्र में हुआ निधन, ऐसा रहा है करियर