1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फैंस के लिए आई दिल तोड़ने वाली खबर, भारतीय खिलाड़ी का 83 साल की उम्र में हुआ निधन, ऐसा रहा है करियर

फैंस के लिए आई दिल तोड़ने वाली खबर, भारतीय खिलाड़ी का 83 साल की उम्र में हुआ निधन, ऐसा रहा है करियर

 Published : Aug 15, 2025 07:04 am IST,  Updated : Aug 15, 2025 07:04 am IST

पूर्व क्रिकेटर निकोलस सलदान्हा का निधन हो गया है। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कुल 2066 रन बनाए और 138 विकेट हासिल किए थे।

bat and ball- India TV Hindi
क्रिकेट ग्राउंड में बैट और बॉल Image Source : GETTY

पूर्व क्रिकेटर निकोलस सलदान्हा का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सलदान्हा को भले ही भारतीय टीम के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।

निकोलस सलदान्हा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाए 2066 रन

निकोलस सलदान्हा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए 57 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 2066 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल रहा। उनका हाईएस्ट स्कोर 142 रन रहा था। फस्ट क्लास क्रिकेट में 30.83 के औसत से रन बनाए और 9 बार नॉट आउट भी रहे। इसके अलावा बेहतरीन फील्डिंग करते हुए उन्होंने 42 कैच भी पकड़े।

सलदान्हा ने करियर में हासिल किए कुल 138 विकेट

बल्लेबाजी के अलावा भी निकोलस सलदान्हा ने 57 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 138 विकेट चटकाए। 41 रन देकर 6 विकेट लेना उनका एक इनिंग में बेस्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने 6 बार पांच विकेट हॉल भी हासिल किए थे।

नासिक में हुआ था जन्म

निकोलस सलदान्हा का जन्म महाराष्ट्र के नासिक में 23 जून 1942 को हुआ था। उन्होंने अपने पूरे करियर में महाराष्ट्र के अलावा किसी दूसरे राज्य के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने अपने दम पर कई बार महाराष्ट्र की टीम को जीत दिलाई और अपनी लेग ब्रेग गुगली के लिए फेमस रहे।

निकोलस ऑलराउंड के लिए थे फेमस: सलदान्हा

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने निकोलस सलदान्हा को अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया। MCA की तरफ से बताया गया कि निकोलस एक समर्पित और प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे जिन्होंने महाराष्ट्र में खेल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह अपने प्रभावशाली ऑलराउंड प्रदर्शन और खेल भावना के लिए मशहूर थे।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

ग्लेन मैक्सवेल के पास इतिहास रचने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

निकोलस पूरन को CPL 2025 में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम की संभालेंगे कप्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल