1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में इन प्लेयर्स ने लहराया जीत का परचम, एशिया कप 2025 से हो सकते हैं बाहर?

इंग्लैंड में इन प्लेयर्स ने लहराया जीत का परचम, एशिया कप 2025 से हो सकते हैं बाहर?

 Published : Aug 15, 2025 02:35 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 02:35 pm IST

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है और इसके लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का चुनाव अगले हफ्ते हो सकता है। दो प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन उनका एशिया कप 2025 के लिए चुना जाना मुश्किल लग रहा है।

rishabh pant- India TV Hindi
केएल राहुल और ऋषभ पंत Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी। इंग्लैंड दौरे पर कई प्लेयर्स ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इनमें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे प्लेयर्स शामिल रहे हैं।

1. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने में सफल रहे थे। उन्होंने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। उन्होंने चार मैचों में कुल 479 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। चौथे टेस्ट में उनके पैर में क्रिस वोक्स की गेंद लग गई थी। इसके बाद उनका पैर सूज गया था, लेकिन फिर चोटिल होने के बाद भी वह बैटिंग करने उतरे थे। बाद में स्कैन में पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर है। इसी कारण से वह पांचवें टेस्ट में नहीं खेले थे।

अब पंत का एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में चुना जाना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि टी20 टीम में संजू सैमसन ने पहले ही अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। संजू की विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है। संजू ने अभी तक 42 T20I मैचों में कुल 861 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। संजू की प्रचंड फॉर्म को देखते हुए पंत को जगह मिलना लगभग मुश्किल है।

2. केएल राहुल

केएल राहुल एक समय भारतीय टी20 टीम की अहम कड़ी थे, लेकिन साल 2022 के बाद से ही वह भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनकी जगह टीम में युवा प्लेयर्स ने ले ली है। अभी टी20 टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा संभाल रहे हैं। वहीं तीसरे ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को चांस मिल सकता है। 

सेलेक्टर्स भी केएल राहुल को टेस्ट और वनडे में मौके दे रहे हैं, लेकिन उन्हें टी20 से दूर रखा हुआ है। राहुल ने इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था और टिककर बैटिंग की थी। उन्होंने पांच मैचों में कुल 532 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:

AUS vs SA: दोनों टीमों के बीच कितने बजे से शुरू होगा मैच, भारत में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

डायमंड लीग 2025: सुपरस्टार नीरज चोपड़ा नहीं रहे हिस्सा, कहीं ये बड़ी वजह तो नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल