1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs SA: दोनों टीमों के बीच कितने बजे से शुरू होगा मैच, भारत में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

AUS vs SA: दोनों टीमों के बीच कितने बजे से शुरू होगा मैच, भारत में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

 Published : Aug 15, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 01:44 pm IST

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच 16 अगस्त को होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है। दोनों टीमों के पास मैच जीतकर सीरीज जीतने का मौका है।

mitchell marsh- India TV Hindi
एडन माक्ररम और मिचेल मार्श Image Source : GETTY

Australia vs South Africa 3rd T20: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज हो रही है, जिसका तीसरा मुकाबला 16 अगस्त को केयर्न्स के मैदान पर खेला जा रहा है। अभी सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में अब जो भी टीम तीसरा मुकाबला जीतेगी। वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। ऐसे में दोनों टीमें कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।

दोनों टीमों के पास हैं धाकड़ प्लेयर्स

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे शुरू होगा और इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले ही होगा। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं। अफ्रीकी टीम की कमान एडन माक्ररम के हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श हैं।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा लाइव प्रसारण

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी। बस इसके लिए फैंस को अपने फोन में जियो हॉट स्टार ऐप डाउनलोड करना होगा।

दूसरे मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाया था शतक

दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे और तब टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने दमदार शतक लगाया और टीम के लिए 135 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया और पूरी टीम सिर्फ 165 रन ही बना पाई और मुकाबला 53 रनों से हार गई।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा।

साउथ अफ्रीका- एडन माक्ररम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायेन, रासी वैन डेर डुसेन।

यह भी पढ़ें:

डायमंड लीग 2025: सुपरस्टार नीरज चोपड़ा नहीं रहे हिस्सा, कहीं ये बड़ी वजह तो नहीं

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में चटाई धूल, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल