1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में चटाई धूल, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में चटाई धूल, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा

 Published : Aug 15, 2025 12:17 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 12:17 pm IST

वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में हरा दिया है, इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।

radha yadav- India TV Hindi
राधा यादव Image Source : GETTY

भारतीय टीम ने एक और मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाबी हासिल की है। ये मुकाबला भारतीय महिला ए टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम के बीच खेला गया। सीरीज के पहले मैच में भी भारत ने जीत दर्ज की थी। यानी अब तीन मैचों की सीरीज पर भारत का कब्जा हो गया है। दूसरा मैच भारत ने दो विकेट से अपने नाम किया। जो बेहद रोमांचक रहा। एक गेंद शेष रहते भारतीय टीम ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

एलिसा हीली ने खेली धमाकेदार पारी, शतक से चूकीं

भारत की महिला ए टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली थी, अब दूसरा मैच भी भारत ने अपने नाम कर लिया है और सीरीज पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना दिए​ थे। भारत के सामने 266 रनों का बड़ा टारगेट था। ऑस्ट्रेलिया के इतने बड़े स्कोर में एलिसा हीली का खास योगदान रहा। जिन्होंने 87 बॉल पर 91 रनों की पारी खेली। वे अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाईं, लेकिन अपनी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में जरूर उन्होंने मदद की। 

जल्दी आउट हो गईं शैफाली वर्मा

इसके बाद जब भारत की ए टीम बल्लेबाजी आई तो शैफाली वर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया। शैफाली ने केवल चार ही रन बनाए। टीम को झटका उस वक्त लगा, जब धरा गुज्जर बिना खाता खोले ही आउट हो गईं। बड़ा स्कोर चेज करना था और जल्द ही भारत के दो विकेट गिर गए, इससे लगा कि टीम इंडिया के लिए मुश्कि होगी। 

यस्तिका भाटिया ने संभाला एक छोर

इस बीच एक छोर यस्तिका भाटिया संभाले हुए थीं। उन्होंने 71 बॉल पर ​बेशकीमती 66 रनों की पारी खेली। नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान राधा यादव ने तो कमाल ही कर दिया। उन्होंने 78 बॉल पर शानदार 60 रनों की पारी खेली। एक वक्त जब टीम इंडिया मैच में पीछे लग रही थी, तब राधा की बल्लेबाजी ने ही उम्मीदें बांधीं। इसके अलावा भारत की जीत में बड़ा योगदान तनुजा कंवर का रहा, जिन्होंने 57 बॉल पर 50 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचा दिया। प्रेमा रावत का भी बड़ा और अहम योगदान रहा, जिन्होंने 33 बॉल पर 32 रन बनाए और आखिर तक आउट भी नहीं हुईं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल