रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे नेशनल सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स टूर्नामेंट का दूसरा दिन बेहद ऐतिहासिक रहा। इस दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दशकों पुराने कई रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिए। मेंस की 100 मीटर की रेस में गुरिंदरवीर सिंह ने एक नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, विशाल टीके 400 मीटर की रेस को 45 सेकंड से कम समय में पूरा करने वाले पहले भारत के पहले एथलीट बन गए। इनके अलावा भी इस टूर्नामेंट में कई नए रिकॉर्ड बने।
गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर की दौड़ में किया कमाल
गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर की दौड़ को 10.09 सेकंड में पूरा किया और इसके साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस साल पूरे एशिया में सबसे तेज 100 मीटर का दौड़ पूरा करने वाले दूसरे सबसे खिलाड़ी बने हैं। इसके बाद विशाल टी.के. ने एक नया कमाल किया। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ 44.98 सेकंड में पूरी की। वह 45 सेकंड से कम समय में यह रेस पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं और इस साल एशिया में उनका यह प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है। गुरिंदरवीर के इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद खेल और राजनीति जगत से उन्हें बधाई मिल रही है।
डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने किया कमाल
भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन (10 खेलों की प्रतियोगिता) में 8000 से ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8057 पॉइंट हासिल करके अपना ही पुराना रिकॉर्ड (7063 अंक) तोड़ दिया और एक नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने पूरे एशिया में डेकाथलॉन में सातवां स्थान हासिल कर लिया है।
विशाल टी.के ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
तमिलनाडु के 22 साल के एक मशहूर एथलीट विशाल टी.के ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले साल चेन्नई में 45.12 सेकंड में रेस पूरी करके 400 मीटर दौड़ का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा था। अब उन्होंने शनिवार को उसी दौड़ को और भी तेजी से, यानी 44.98 सेकंड में पूरा किया। इसी के साथ वह 45 सेकंड से कम समय में यह रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। विशाल टी.के. ने 44.98 सेकंड में रेस पूरा करके 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
यह भी पढ़ें
विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट के पक्ष में सुनाया फैसला, एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल के लिए मिली मंजूरी