1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने जर्मनी को दी मात, पिछले 52 सालों में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने जर्मनी को दी मात, पिछले 52 सालों में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन जर्मनी की टीम को 3-1 से मात देने के साथ वह 5वीं पोजीशन पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदाई लेने में कामयाब रहीं।

Indian Women Hockey Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय महिला हॉकी टीम

बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थी। टीम इंडिया ने 27 अगस्त को 5वीं पोजीशन के लिए हुए मुकाबले में जर्मनी की महिला टीम का सामना किया जिसको वह जीतने के साथ पिछले 52 सालों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहीं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ 5वीं पोजीशन के मैच को 3-1 से अपने नाम किया जिसमें नवनीत कौर ने अहम भूमिका अदा की जो दो गोल करने में कामयाब रही, तो वहीं इस मैच में इशिका ने भी एक गोल किया।

52 सालों में आया टीम इंडिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भारतीय महिला हॉकी टीम जो काफी लंबे समय के बाद हॉकी वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब रही उसका पिछले 52 सालों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले जिसमें उनको सिर्फ संयुक्त मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा तीन मैच जहां ड्रॉ रहे तो वहीं एक मुकाबला वह जीतने में कामयाब रही। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले साल 1974 में अजिंदर कौर की कप्तानी में पहले विश्व कप में चौथे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। अब उसके बाद 52 साल में यह भारतीय महिला टीम का अब तक का हॉकी वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय महिला टीम का ऐसा रहा हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सफर

हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के सफर को लेकर बात की जाए तो ग्रुप -डी में उसका पहला मैच चीन की टीम से हुआ था, जिसको 2-2 से बराबरी पर खत्म कामयाब रही थी। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने अपना अगला मैच साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेला और उसको 6-1 के बड़े अंतर से जीता। पूल-डी में टीम इंडिया ने अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ खेला और वह गोल रहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। अगले राउंड में टीम इंडिया का पहला सामना नीदरलैंड से हुआ जिसमें 2-0 से हार मिली और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने गोल रहित ड्रॉ मैच खेला, जिसके चलते वह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी। जर्मनी के खिलाफ 5वीं पोजीशन के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 3-1 की जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली। भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल नवनीत कौर ने किए जो 4 गोल करने में कामयाब रहीं।

ये भी पढ़ें

ब्राजील के बाद दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, कोलकाता में खेला जाएगा मैच

टीम इंडिया हुई हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 के अंतर से जीता मुकाबला