1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Wimbledon 2025: नोवाक जोकोविच ने डि मिनोर को दी मात, क्वार्टर फाइनल में पक्की की अपनी जगह

Wimbledon 2025: नोवाक जोकोविच ने डि मिनोर को दी मात, क्वार्टर फाइनल में पक्की की अपनी जगह

Wimbledon 2025: नोवाक जोकोविच का विबंलडन 2025 में जबरदस्त फॉर्म जारी देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने 7 जुलाई को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में एलेक्स डि मिनोर को मात दी और 16वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया।

Novak Djokovic- India TV Hindi
Image Source : GETTY नोवाक जोकोविच

विबंलडन 2025 में सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एकबार से इस खिताब को जीतने की तरफ से तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं। 7 जुलाई को पुरुष सिंगल्स के इवेंट में नोवाक जोकोविच का प्री-क्वार्टर फाइनल में सामना 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनोर से हुआ, जिसमें चार सेट तक चले इस मैच को जोकोविच ने 3-1 से अपने नाम किया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब रहे।

पहला सेट गंवाने के बाद की शानदार वापसी

मौजूदा वर्ल्ड नंबर-6 टेनिस खिलाड़ी 38 साल के नोवाक जोकोविच के लिए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत उम्मीद के अनुसार नहीं थी, जिसमें उन्हें एलेक्स डि मिनोर के खिलाफ पहला सेट 1-6 से गंवाना पड़ा। ऐसे में उनके ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा था। जोकोविच ने यहां से मैच में वापसी करने के साथ अगला सेट 6-4 से अपने नाम किया और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर लेकर आ गए। अगले 2 सेट में जोकोविच ने मिनोर को किसी भी तरह से वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया और उसे भी 6-4, 6-4 से अपने नाम करने साथ इस मैच को जीता और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जोकोविच अपने टेनिस करियर में 16वीं बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो पाए है तो वहीं ये उनके करियर का 63वां क्वार्टर फाइनल मैच भी होगा।

क्वार्टर फाइनल में इटली के खिलाड़ी से होगा सामना

नोवाक जोकोविच अभी तक अपने टेनिस करियर में 24 ग्रैंडस्लैम खिताब को अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं। नोवाक जोकोविच इसमें से 7 बार विबंलडन के खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। अब क्वार्टर फाइनल में जोकोविच का सामना इटली के खिलाड़ी और वर्ल्ड रैंकिंग में अभी 22वें नंबर पर काबिज फ्लानियो कोबोली से होगा। दोनों के बीच ये मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा। जोकोविच के अलावा कार्लोस अल्कारेज भी क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, जिसमें वह 8 जुलाई को कैमरोन नौरी के खिलाफ मैच खेलेंगे।

ये भी पढ़ें

टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में जगह, दिग्गज प्लेयर नहीं होगा हिस्सा

IND vs ENG: पांचवें मैच में इंग्लैंड से मिली हार, फिर भी भारत ने 3-2 से जीती सीरीज