1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच ने करियर में हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, विबंलडन में पूरा किया जीत का शतक

नोवाक जोकोविच ने करियर में हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, विबंलडन में पूरा किया जीत का शतक

टेनिस जगत के दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा वर्ल्ड नंबर-6 प्लेयर सर्बिया के नोवाक जोकोविच का विबंलडन 2025 में अब तक शानदार फॉर्म देखने को मिला है। वहीं जोकोविच ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसमें वह सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम विबंलडन में 100 जीत दर्ज हैं।

Novak djokovic- India TV Hindi
Image Source : GETTY नोवाक जोकोविच

विबंलडन 2025 में सर्बिया के 38 साल के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का अब तक टेनिस कोर्ट पर काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है। 5 जुलाई को नोवाक जोकोविच ने अपने हम वतन खिलाड़ी मिओमिर केकमानोविच के खिलाफ तीसरे राउंड के मुकाबले में सीधी जीत दर्ज करने के साथ करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। जोकोविच अब विबंलडन के इतिहास में 100 मैच जीतने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

जोकोविच की अब अगले दौर में होगी एलेक्स डी मिनाउर से भिड़ंत

नोवोका जोकोविच ने विबंलडन के तीसरे दौर में मिओमिर केकमानोविच के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 6-3, 6-0 और 6-4 से अपने नाम करने के साथ अगले राउंड में अपनी जगह को पक्का किया। जोकोविच की भिड़ंत 11वें नंबर के एलेक्स डी मिनाउर से होगी। वहीं विबंलडन के इतिहास में नोवाक जोकोविच से पहले 9 बार विंबलडन सिंगल्स चैंपियन रहीं नवरातिलोवा ने 120 मैच जबकि आठ बार के चैंपियन फेडरर ने 105 सिंगल्स मुकाबले जीते थे, जिसमें जोकोविच का नाम भी शामिल हो गया है।

जोकोविच ने अपने 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से सात ऑल इंग्लैंड क्लब में जीते हैं। पिछले 8 सालों से जोकोविच का विबंलडन में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। जिसमें वह इस दौरान सिर्फ कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ ही मुकाबला हारे हैं। जोकोविच ने अपनी इस उपलब्धि को लेकर कहा कि मैं अपने सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट में जो भी रिकॉर्ड बनाऊंगा, उसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं।

युकी भांबरी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे के साथ तीसरे दौर में पहुंचे

युकी भांबरी विंबलडन 2025 में अपने अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे के साथ पुरुष डबल्स इवेंट में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। 16वीं रैंकिंग प्राप्त इस जोड़ी ने दूसरे राउंड में पुर्तगाल की नूनो बोर्गेस और मार्कोस गिरोन की जोड़ी का सामना किया था, जिसमें उन्होंने इस मैच को 6-3 और 7-6 (8-6) से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें

किदांबी श्रीकांत ने कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह, वर्ल्ड नंबर 6 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त

नीरज चोपड़ा ने जीता एनसी क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब, इतने मीटर दूर फेंक दिया भाला