1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा ने जीता एनसी क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब, इतने मीटर दूर फेंक दिया भाला

नीरज चोपड़ा ने जीता एनसी क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब, इतने मीटर दूर फेंक दिया भाला

 Published : Jul 05, 2025 09:22 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 09:37 pm IST

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। यह एनसी क्लासिक टूर्नामेंट का पहला सीजन है।

neeraj chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : NEERAJ CHOPRA CLASSIC TWITTER

नीरज चोपड़ा ने एनी क्लासिक टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहली बार आयोजित हुए इस टूर्नामेंट को जीत लिया। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.18 मीटर का रहा। इस टूर्नामेंट में नीरज के अलावा चार और भारतीय प्लेयर्स ने हिस्सा लिया। इनमें सचिन यादव, साहिल सिलवाल, रोहित यादव और यशवीर सिंह के नाम शामिल हैं।

फाउल हुआ नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो

जैसे ही नीरज पहला थ्रो फेंकने के लिए ग्राउंड में आए। फैंस ने चिल्ला-चिल्लाकर उन्हें चीयर किया। यह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव रहा। लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही, जब पहला थ्रो फाउल हो गया। इसके बाद दूसरे थ्रो में उन्होंने पूरी ताकत लगाई और 82.99 मीटर का थ्रो फेंक दिया। इसी के साथ उन्होंने लीड ले ली। इसके बाद तीसरा थ्रो उन्होंने 86.18 मीटर का फेंका और अपनी लीड को मजबूत कर लिया।

श्रीलंका के खिलाड़ी ने हासिल किया तीसरा स्थान

इसके बाद नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो भी फाउल गया। फिर पांचवें थ्रो उन्होंने कुल 84.07 मीटर का फेंका। वहीं उनका आखिरी थ्रो 82.22 का रहा। एनसी क्लासिक टूर्नामेंट में उनसे ज्यादा कोई भी एथलीट थ्रो नहीं फेंक पाया। केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं श्रीलंका के रुमेश पथिरेज 84.34 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शुरू में रुमेश पथिरेज ने बढ़त हासिल की थी, लेकिन वह उसे कायम नहीं रख सके।

नीरज के नाम हैं दो ओलंपिक मेडल

नीरज चोपड़ा भारत के लिए ओलंपिक में जैवलिन में दो मेडल जीतने वाले इकलौते प्लेयर हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने जैवलिन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एनसी क्लासिक टूर्नामेंट से पहले नीरज ने अपने कोच चेक गणराज्य के महान भाला फेंक खिलाड़ी रहे जान जेलेजनी (98.48 मीटर के विश्व रिकॉर्ड धारक) को सम्मानित किया था। एनसी क्लासिक का आयोजन पहले हरियाणा के पंचकुला में होना था, लेकिन लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण इसे बेंगुलरु में करवाया गया।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल का प्रचंड फॉर्म जारी, जड़े बैक टू बैक शतक, तोड़ा सुनील गावस्कर का कीर्तिमान

Indian Team: भारतीय क्रिकेट टीम का दौरा हुआ रिशेड्यूल, BCCI ने अचानक किया बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल