1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप जीतने वाला युवा खिलाड़ी कौन, कप्तान सूर्या सबसे उम्रदराज

टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप जीतने वाला युवा खिलाड़ी कौन, कप्तान सूर्या सबसे उम्रदराज

 Published : Mar 09, 2026 05:34 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 05:34 pm IST

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 जीता है। इस बीच आपको ये जानना चाहिए कि इस टीम का सबसे युवा खिलाड़ी कौन है। यहां हम आपको सारे प्लेयर्स की उम्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

suryakumar yadav, hardik pandya and ishan kishan- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन Image Source : AP

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक और आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। खास बात ये रही कि बीसीसीआई ने जो टीम इस बार टूर्नामेंट के लिए चुनी थी, उसमें से सभी प्लेयर्स को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर मिला। साथ ही हर खिलाड़ी का कुछ ना कुछ योगदान भी रहा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस साल विश्व कप जीतने वाला सबसे उम्रदराज और सबसे युवा खिलाड़ी कौन है। 

कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस साल का टी20 विश्व कप जीत लिया है। खास बात ये है कि कप्तान ही इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। कप्तान सूर्या की उम्र इस वक्त करीब 35 साल हो रही है। वैसे मानना तो ये भी पड़ेगा कि एक दो मैच छोड़ दें तो कप्तान सूर्या का बल्ला इस साल के टी20 विश्व कप में कुछ खास चला नहीं है। फाइनल मैच में तो सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए थे। अब सूर्या कितने दिन और खेल पाते हैं, इसका फैसला उनके फार्म में से होगा। अगर उनका बल्ला चला तो फिर वे अगले विश्व कप तक खेल सकते हैं, लेकिन अगर बल्ला खामोश रहा तो फिर हो सकता है कि उन्हें रिटायर होना पड़े। 

ये है टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों की उम्र

कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद उम्र के मामले में वरुण चक्रवर्ती आते हैं, जो करीब 34 साल के हैं। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और शिवम दुबे, ये सभी खिलाड़ी बराबर उम्र के हैं। सभी 32 साल के हो गए हैं। इनकी उम्र में कुछ ही महीनों का अंतर है। संजू सैमसन, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज 31 साल के हैं, ये सभी भी करीब करीब बराबर के हैं। रिंकू सिंह 28 और ईशान किशन व अर्शदीप सिंह करीब 27 साल के हैं। वॉशिंगटन सुंदर की बात की जाए तो वे 26 साल के हैं। अभिषेक शर्मा करीब 25 साल के हैं। बात अब अगर सबसे युवा खिलाड़ी की करें तो तिलक वर्मा सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उनकी उम्र 23 साल की है। 

इस साल के विजेता खेल सकते हैं अगला टी20 विश्व कप

मजे की बात ये है कि टी20 विश्व कप हर दो साल बाद होता है।​ जिस तरह से साल 2024 में विश्व कप जीतने वाले कई खिलाड़ी इस बार भी चैंपियन बन गए हैं। उसी तरह इस साल विश्व कप जीतने वाले कई खिलाड़ी साल 2028 में भी विश्व कप खेल सकते हैं। इसमें अभी दो साल हैं, इसलिए अभी कहना मुश्किल है कि उस वक्त टीम की ​तस्वीर कैसी होगी, लेकिन इतना जरूर है कि कुछ खिलाड़ी तो अभी तक तब तक खेल ही रहे होंगे। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब, यहां एक- एक ट्रॉफी का है हिसाब

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल