1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधु ने मलेशिया सुपर ओपन में किया शानदार आगाज, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पीवी सिंधु ने मलेशिया सुपर ओपन में किया शानदार आगाज, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Malaysia Open Super: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने फिट होने के बाद मलेशिया सुपर ओपन 1000 में पहले राउंड में चीनी ताइपे खिलाड़ी को मात देने के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

PV Sindhu- India TV Hindi
Image Source : AP पीवी सिंधु

भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जो पिछले काफी समय से चोटिल चल रही थी, उन्होंने मलेशिया ओपन सुपर 1000 में पूरी तरह से फिट होने के साथ नए साल का आगाज जीत के साथ किया है। 30 साल की पीवी सिंधु पिछले साल अक्टूबर महीने में पैर के उबर रही थी, जिसके चलते उन्होंने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के सभी इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, ताकि पूरी तरह से फिट होने के बाद वापसी कर सके। पीवी सिंधु का मलेशिया ओपन सुपर में पहले राउंड में मुकाबला चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन से हुआ जिसमें ये मैच भले ही 2 सेट तक चला लेकिन इसमें सिंधु को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा और अंत में वह जीत हासिल करने में कामयाब रही।

पहले सेट में दर्ज की एकतरफा जीत, दूसरे में मिली कड़ी टक्कर

पीवी सिंधु और चीनी ताइपे खिलाड़ी सुंग शुओ युन के बीच महिला सिंगल्स में पहले राउंड का मुकाबला 51 मिनट तक चला जिसमें पहले सेट को पीवी सिंधु ने 21-14 से बड़ी आसानी के साथ अपने नाम किया। वहीं इसके बाद दूसरे सेट में पीवी सिंधु को चीनी ताइपे की खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा और अंत में सिंधु इसे 22-20 से अपने नाम करने के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब रही। वर्ल्ड रैंकिंग में अभी 18वें नंबर पर काबिज पीवी सिंधु का इस मैच में काफी बेहतर खेल देखने को मिला जिसमें वह अपने करियर में दूसरी बार सुंग शुओ युन को मात देने में कामयाब रही। अब अगले राउंड में पीवी सिंधु की भिड़ंत जापान की वर्ल्ड नंबर 9 रैंकिंग खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से होगा।

ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो की जोड़ी को मिली मात

भारत की महिला डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो के लिए मलेशिया ओपन सुपर की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही जिसमें उन्हें पहले ही राउंड में अमेरिका की जोड़ी के साथ तीन सेट तक चले मैच में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो को पहले सेट में प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई की अमेरिकी जोड़ी ने 15-21 से मात दी। इसके बाद दूसरे सेट में ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने शानदार वापसी करने के साथ उसे 21-18 से अपने नाम किया, लेकिन तीसरे सेट में वह इसे बरकरार रखने में कामयाब नहीं रह सकी और 15-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: वनडे सीरीज के आगाज से पहले मोहम्मद सिराज का गेंद से दिखा कहर, विजय हजारे ट्रॉफी में झटके 4 विकेट

रिंकू सिंह ने 190 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, अपनी कप्तानी में टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया