A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला वर्ल्ड कप, अब भारतीय टीम से खेलते हुए दिखेगा ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला वर्ल्ड कप, अब भारतीय टीम से खेलते हुए दिखेगा ये खिलाड़ी

एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले रेयान विलियम्स का भी चयन हुआ है, जिन्होंने वहां की नागरिकता छोड़ने के साथ अब भारत की नागरिकता ले ली है।

Ryan Williams- India TV Hindi
Image Source : RYANWILLIAMS.23/INSTAGRAM रेयान विलियम्स

भारतीय फुटबॉल टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी रेयान विलियम्स को टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल किया गया है। रेयान ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता को काफी पहले छोड़ दिया था, जिसके बाद अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिकता ले ली है। रेयान विलियम्स उनका भारतीय पासपोर्ट उनके साथ बेंगलुरु एफसी में खेलने वाले भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने दिया।

छेत्री ने विलियम्स को पासपोर्ट देने से पहले पूछे कुछ सवाल

रेयान विलियम्स को लेकर बात की जाए तो वह 2023 में बेंगलुरु एफसी से जुड़ने से पहले इंग्लैंड के क्लब पोर्ट्समाउथ और फुलहम के लिए खेल चुके हैं। रेयान को उनका भारतीय पासपोर्ट देने से पहले सुनील छेत्री ने कुछ सवाल भी पूछे तो भारतीय संस्कृति और स्ट्रीट फूड से जुड़े हुए थे। विलियम्स ने इन सभी सवालों का जवाब काफी आसानी के साथ दिया जिसमें उन्होंने खुद को काफी आसानी से यहीं का बताने की कोशिश भी की। 31 साल के मिडफील्डर रेयान विलियम्स का जन्म ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुआ था जिसमें उन्होंने अंडर-20 और अंडर-23 स्तर पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा रेयान विलियम्स साल 2013 में हुए अंडर-20 फुटबॉल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम से खेल भी चुके हैं।

18 नवंबर तक टीम से जुड़ने की उम्मीद

भारतीय फुटबॉल टीम को एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में अपना अगला मैच 18 नवंबर को ढाका में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलना है। इसको लेकर 6 नवंबर से शुरू हो चुके नेशनल कैंप में रेयान विलियम्स के जुड़ने की उम्मीद है। इसके बाद रेयान का बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर टीम से जुड़ने की भी उम्मीद की जा रही है। रेयान विलियम्स ने साल 2025 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता लेकर यहां से खेलने की इच्छा को जाहिर किया था, जिसके बाद उनकी इस मामले में सुनील छेत्री ने काफी मदद की थी।

ये भी पढ़ें

मीराबाई चानू की वेट कैटेगिरी ओलंपिक गेम्स से हटी, अब 53kg वर्ग में दिखाना होगा दम

पैरा तीरंदाज शीतल देवी का बड़ा कारनामा, एशिया कप सक्षम टीम में जगह बनाई