1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मीराबाई चानू की वेट कैटेगिरी ओलंपिक गेम्स से हटी, अब 53kg वर्ग में दिखाना होगा दम

मीराबाई चानू की वेट कैटेगिरी ओलंपिक गेम्स से हटी, अब 53kg वर्ग में दिखाना होगा दम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 04, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 04:50 pm IST

मीराबाई चानू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चानू की वेट कैटेगिरी को 2028 के ओलंपिक गेम्स से हटा दिया गया है।

Mirabai Chanu- India TV Hindi
मीराबाई चानू Image Source : PTI

स्टार भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की वेट कैटेगिरी 2028 के ओलंपिक्स से हटा दी गई है। ऐसे में मीराबाई चानू को 2028 ओलंपिक गेम्स में 53 किलोग्राम कैटेगरी में खेलने के लिए अपना वजन बढ़ाना होगा। चानू ने टोक्यो ओलंपिक्स में 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि, इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के वेटलिफ्टिंग इवेंट्स की कुल संख्या बढ़ाकर 12 करने के फैसले के बाद 2028 LA गेम्स में महिलाओं के लिए सबसे कम कैटेगरी अब 53kg है।

चानू को मिलेगा फायदा

चीफ नेशनल कोच विजय शर्मा को लगता है कि 53 किलोग्राम तक वजन बढ़ाना चानू के लिए फायदेमंद होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि मणिपुरी खिलाड़ी अगले साल एशियन गेम्स तक अपने पुराने वजन वर्ग मे ही रहेंगी। विजय शर्मा ने PTI से बातचीत में कहा कि 49kg कैटेगरी का हटना मीराबाई के लिए अच्छी बात है क्योंकि उनका वजन 48kg तक कम करना एक मुश्किल प्रोसेस था। इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWF) ने एक बयान में कहा कि IOC द्वारा लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में 12 इवेंट (6 पुरुष, 6महिलाएं) होंगे।

यह दूसरी बार है जब IWF ने एक साल से भी कम समय में कैटेगरी बदली हैं। चानू ने इस साल की शुरुआत में 48kg कैटेगरी में शिफ्ट किया था, जब IWF ने ओलंपिक से 49kg डिवीजन हटा दिया था। हालांकि 49kg क्लास को अब वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे IWF इवेंट्स के लिए फिर से शामिल कर लिया गया है, लेकिन यह ओलंपिक में शामिल नहीं होगा।

ओलंपिक की तैयारी के लिए मिलेगा 2 साल का समय

चानू ने इस साल 48kg में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। 31 साल की चानू अगले साल के एशियन गेम्स तक 48kg/49kg कैटेगरी में ही मुकाबला करेंगी। उसके बाद, उन्हें ओलंपिक की तैयारी के लिए धीरे-धीरे 53kg डिवीजन में जाने के लिए दो साल का समय मिलेगा। चानू ने कई बार 48kg बॉडी वेट बनाए रखने के शारीरिक तनाव के बारे में बात की है। ज्यादा वेट कैटेगिरी में वह ज्यादा मसल मास बढ़ा पाएंगी। शर्मा ने आगे कहा कि अभी वह एशियन गेम्स तक उसी वेट क्लास में रहेंगी, उसके बाद हम वेट को 53kg में बदलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

राहुल द्रविड़ के बेटे के क्रिकेट में बढ़ते कदम, अब इस टूर्नामेंट के लिए मिल गई जगह

शेफाली वर्मा को मिल गई कप्तानी की जिम्मेदारी, स्क्वाड का ऐलान; इन प्लेयर्स की हुई एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल