Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चारधाम रेल परियोजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जानें कब खत्म होगा बस-टैक्सी का झंझट

चारधाम रेल परियोजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जानें कब खत्म होगा बस-टैक्सी का झंझट

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Feb 12, 2026 09:09 am IST, Updated : Feb 12, 2026 09:09 am IST

चारधाम यात्रा पर जाने का सपना तो हर किसी का होता है। लेकिन दुर्गम रास्‍ते और बस-टैक्सी के झंझट की वजह से कई लोग पीछे हट जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस रेल प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोग सीधे ट्रेन से कर्णप्रयाग तक पहुंच सकेंगे।

chardham rail project- India TV Hindi
Image Source : PTI चारधाम रेल परियोजना पर रेल मंत्री वैष्णव ने सदन में जानकारी दी।

जल्‍द ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा आसान होने वाली है। श्रद्धालुओं को लंबा और थकाने वाला बस-टैक्सी सफर नहीं करना पड़ेगा। बुजुर्ग भी आराम से चारधाम यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भारतीय रेलवे ने इसका पूरा ब्‍लू प्रिंट तैयार कर लिया है। सरकार ने इसे लेकर बुधवार को लोकसभा में बड़ा अपडेट दिया है।

रेल मंत्री ने क्या बताया?

सरकार ने बताया कि चारधाम तक रेल संपर्क के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नामक एक नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है तथा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल संपर्क के विस्तार के लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी सांसद अनिल बलूनी और अजय भट्ट के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। 

40384 करोड़ रुपये होंगे खर्च

मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में 40,384 करोड़ रुपये की लागत वाली 216 किलोमीटर की कुल लंबाई की तीन नई लाइन को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 16 किलोमीटर हिस्सा चालू हो गया है और मार्च 2025 तक 19,898 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। उन्होंने कहा, ''चारधाम को रेल संपर्क प्रदान करने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना (125 किमी) को मंजूरी दे दी गई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल संपर्क को आगे बढ़ाने के लिए सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। हालांकि, परियोजना का मार्ग हिमालय के मुख्य मध्य भाग के निकट स्थित है, जो भूकंप के दृष्टिकोण से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है।

क्या होगा रूट?

इस रेल परियोजना का मार्ग उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों से होकर गुजरता है तथा देवप्रयाग और कर्णप्रयाग के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को ऋषिकेश और राष्ट्रीय राजधानी को रेल संपर्क के माध्यम से जोड़ेगा।

अब तक कितना काम हुआ?

  1. रेल परियोजना का अधिकांश मार्ग सुरंगों से होकर गुजरता है। इस परियोजना में 104 किलोमीटर लंबाई की 16 मुख्य सुरंगों और लगभग 98 किलोमीटर लंबाई की 12 'एस्केप' (आपातकालीन उपयोग में लायी जा सकने वाली) सुरंगों का निर्माण शामिल है।
  2. अब तक 99 किलोमीटर लंबाई की मुख्य सुरंगें और 94 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 9 'एस्केप' सुरंगें पूरी हो चुकी हैं।
  3. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना में 104 किलोमीटर लंबाई की 16 मुख्य सुरंगें और लगभग 98 किलोमीटर लंबाई की 12 'एस्केप' सुरंगों का निर्माण शामिल है।
  4. अब तक 99 किलोमीटर लंबाई की मुख्य सुरंगें और 94 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 9 एस्केप सुरंगें पूरी हो चुकी हैं।

बता दें कि इस रेल लाइन से न केवल चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि उत्‍तराखंड के तमाम शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्‍ट में से एक है, इसि‍लए तेजी से काम चल रहा है। 

यह भी पढ़ें-

Vande Bharat: उदयपुर-अहमदाबाद अब सिर्फ 4 घंटे में, नई वंदे भारत ट्रेन मंजूर, दो होंगी बंद

पूर्वोत्तर को बड़ी सौगात! पहाड़ों के बीच दौड़ेगी नई ट्रेन, सैरांग–सिलचर रेल सेवा से असम-मिजोरम आना जाना होगा आसान

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement