Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NAM: पता नहीं क्यों? दिल्ली में भारत से भिड़ने से पहले नामीबिया के कप्तान ने उठाया बड़ा सवाल

IND vs NAM: पता नहीं क्यों? दिल्ली में भारत से भिड़ने से पहले नामीबिया के कप्तान ने उठाया बड़ा सवाल

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Feb 12, 2026 08:31 am IST, Updated : Feb 12, 2026 08:31 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में नामीबिया से भिड़ेगी। दिल्ली में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले नामीबिया के कप्तान का बड़ा बयान सामने आया है।

IND vs NAM- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम नामीबिया

IND vs NAM: ICC T20 वर्ल्ड कप में आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया आमने-सामने होंगे। एक तरफ मेजबान टीम इंडिया है, जो खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, तो दूसरी ओर नामीबिया जैसी उभरती टीम है। इस मैच से ठीक पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रैक्टिस शेड्यूल को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

नाइट ट्रेनिंग का नहीं मिला मौका

इरास्मस ने खुलासा किया कि भारत के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उनकी टीम को एक भी बार फ्लडलाइट्स में अभ्यास का मौका नहीं दिया गया। नामीबिया ने 10 फरवरी को इसी मैदान पर नीदरलैंड्स के खिलाफ सुबह 11 बजे मैच खेला था। इसके बाद टीम ने अगले दिन अभ्यास करने का फैसला किया, लेकिन उन्हें दोपहर 2 से 5 बजे के बीच का समय दिया गया। इस समय में अभ्यास करने से खिलाड़ियों को रात में होने वाले मुकाबले की परिस्थितियों का अनुभव नहीं मिल सका।

टीम इंडिया ने जमकर किया अभ्यास

दूसरी ओर, भारतीय टीम ने 10 और 11 फरवरी को शाम 6 से 9 बजे तक फ्लडलाइट्स में अभ्यास किया। दिलचस्प बात यह भी रही कि कनाडा टीम को भी रात में अभ्यास का स्लॉट मिला, जबकि उसका मुकाबला 13 फरवरी को दोपहर 3 बजे UAE के खिलाफ खेला जाना है।

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इरास्मस ने इस पर अपनी हैरानी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें इस मैच से पहले नाइट ट्रेनिंग नहीं दी गई, उन्हें नहीं पता क्यों। भारत को दो नाइट ट्रेनिंग सेशन मिले हैं और उन्होंने देखा कि कनाडा भी अभी रात में अभ्यास कर रहा है। आप इससे जो समझना चाहें समझें, लेकिन हम नामीबियाई अंदाज में फाइट जरूर करेंगे।

फ्लडलाइट्स में खेलने की आदत नहीं

कप्तान ने यह भी बताया कि उनके देश में बुनियादी ढांचे की कमी के कारण टीम को घर पर भी फ्लडलाइट्स में अभ्यास करने का अवसर नहीं मिलता। नामीबिया में दिन-रात के मैचों के लिए पर्याप्त लाइटिंग सुविधाएं नहीं हैं, जिससे खिलाड़ियों को रात में खेलने का अनुभव कम मिलता है। उन्होंने कहा कि नेपाल प्रीमियर लीग, ILT20 या वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंटों में खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें, तो अधिकांश खिलाड़ी नियमित रूप से फ्लडलाइट्स में खेलने के आदी नहीं हैं।

हालांकि इन चुनौतियों के बावजूद इरास्मस ने साफ किया कि उनकी टीम मैदान पर पूरी ताकत से मुकाबला करेगी। भारत के खिलाफ मैच के बाद नामीबिया को अपने अगले दो मुकाबले दिन में खेलने है। 15 फरवरी को चेन्नई में अमेरिका के खिलाफ और 18 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ। ये दोनों मुकाबले दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि तैयारी को लेकर उठे सवालों के बीच नामीबिया टीम भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें

ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का काम किया तमाम, नेपाल के लिए भी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद जगी

"चकिंग यानी भट्टा गेंदबाजी" पाकिस्तानी गेंदबाजों पर ये आरोप नया नहीं, शोएब अख्तर से लेकर अजमल तक लंबी है फेहरिस्त

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement