Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NAM: दिल्ली में गरजेगा बल्ला या गेंदबाज दिखाएंगे दम? जानिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND vs NAM: दिल्ली में गरजेगा बल्ला या गेंदबाज दिखाएंगे दम? जानिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Feb 12, 2026 11:48 am IST, Updated : Feb 12, 2026 11:48 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत और नामीबिया का आमना-सामना होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा।

Suryakumar yadav and Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह

IND vs NAM Pitch Report: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में आज भारत और नामीबिया की टीमें नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर आत्मविश्वास से भरी है, हालांकि उस मुकाबले में उसे कड़ी टक्कर मिली थी। वहीं नामीबिया को इसी मैदान पर 10 फरवरी को दिन के मैच में नीदरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। खास बात यह है कि यह नामीबिया का इस टूर्नामेंट में इकलौता डे-नाइट मुकाबला है, क्योंकि उनके बाकी दो मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाने हैं।

कैसी होगी दिल्ली की पिच?

अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ दिन पहले ही नामीबिया बनाम नीदरलैंड मैच खेला गया था, जहां 157 रन का लक्ष्य डच टीम ने आसानी से सात विकेट से, 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। इससे संकेत मिलता है कि पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है। हालांकि आज का मुकाबला फ्लडलाइट्स में खेला जाएगा, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रात में ओस और पिच गेंदबाजों के लिए कितनी मदद साबित होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और नामीबिया के मैच के लिए फ्रेश पिच तैयार की गई है। भारतीय टीम की गहरी बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए यहां बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। अब तक इस मैदान पर 15 T20I मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन रहा है।

दिलचस्प आंकड़ा यह है कि 15 में से 10 मैच उन टीमों ने जीते हैं जिन्होंने पहले गेंदबाजी की। यानी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 221 रन है, जो भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। वहीं सबसे छोटा स्कोर 120 रन का है, जो श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। सबसे बड़ा सफल रन चेज 212/3 है, जो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ हासिल किया था।

अरुण जेटली स्टेडियम में T20I आंकड़ें

कुल मैच: 15

पहले बल्लेबाजी करने पर मिली जीत: 5

पहले गेंदबाजी करने पर मिली जीत: 10

पहली पारी का औसत स्कोर: 145

हाईएस्ट स्कोर: 221 (भारत vs बांग्लादेश)

न्यूनतम स्कोर: 120 (श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका)

सबसे बड़ा सफल रन चेज: 212/3 (साउथ अफ्रीका vs भारत)

दोनों टीमें

भारत का स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।

नामीबिया का स्क्वॉड: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, डिलन लाइचर, विलेम म्यबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो, मलान क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।

यह भी पढ़ें

ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का काम किया तमाम, नेपाल के लिए भी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद जगी

"चकिंग यानी भट्टा गेंदबाजी" पाकिस्तानी गेंदबाजों पर ये आरोप नया नहीं, शोएब अख्तर से लेकर अजमल तक लंबी है फेहरिस्त

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement