Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Turkish parliament VIDEO: तुर्किए में सांसदों के बीच तीखी बहस, संसद में ही खूब चले लात घूंसे, मची अफरा-तफरी

Turkish parliament VIDEO: तुर्किए में सांसदों के बीच तीखी बहस, संसद में ही खूब चले लात घूंसे, मची अफरा-तफरी

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Feb 12, 2026 07:52 am IST, Updated : Feb 12, 2026 03:12 pm IST

तुर्की की संसद में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें लात घूंसे चले। इसका वीडियो सामने आया है। जानें क्या थी वजह?

तुर्किए की संसद में हंगामा- India TV Hindi
Image Source : TWITTER तुर्किए की संसद में हंगामा

बुधवार को तुर्की की संसद में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच नए न्याय मंत्री की विवादास्पद नियुक्ति को लेकर तीखी झड़प हुई, जिससे कार्यवाही बाधित हुई और सत्र को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। यह झड़प तब हुई जब विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद नव-नियुक्त अकिन गुरलेक को शपथ लेने से रोकने का प्रयास किया। शक्तिशाली न्याय मंत्रालय में गुरलेक की नियुक्ति की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है और उन पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया है।

देखें वीडियो



आपस में भिड़े सांसद

तुर्किए की संसद में बुधवार, 11 फरवरी को उस समय हंगामा मच गया जब कैबिनेट फेरबदल के बीच न्याय मंत्रालय में एक विवादास्पद चेहरे की नियुक्ति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आपस में भिड़ गए। नाराज सांसद वो सबकुछ कर बैठे जिसकी उम्मीद उनसे नहीं की जाती। सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो चुके वीडियो में दोनों पक्ष के सांसद एक दूसरे को मुक्के और लात मारते दिख रहे हैं। यहां ध्यान देने वाली बात थी कि हिंसा पर केवल कुछ सांसद नहीं उतरे थे बल्कि दर्जनों सांसदों की भीड़ इसमें शामिल थी।

आखिर संसद में क्यों मचा बवाल?

दरअसल विपक्षी सांसदों ने इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक (चीफ प्रॉसिक्यूटर) अकिन गुरलेक को संसद में नए न्याय मंत्री के पद की शपथ लेने से रोकने की कोशिश की थी और अकिन गुरलेक को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने नए न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किया है। इसी बात पर गुस्सा बढ़ता गया और बात हिंसा तक आ गई और सांसदों को एक-दूसरे को धक्का देते हुए और घूंसे मारते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि इंस्तांबुल के चीफ प्रॉसिक्यूटर के रूप में गुरलेक ने मुख्य विपक्षी दल, रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के कई सदस्यों के खिलाफ उच्च-प्रोफाइल ट्रायल की अध्यक्षता की थी। इन ट्रायल को तुर्की के विपक्ष ने लंबे समय से राजनीति से प्रेरित बताया है और अब वही अकिन गुरलेक न्याय मंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे और इसी बात पर विपक्ष आगबबूला हो गया।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement