Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs OMA Live Score: श्रीलंका की पारी का हुआ आगाज, यहां देखें लाइव स्कोर

SL vs OMA Live Score: श्रीलंका की पारी का हुआ आगाज, यहां देखें लाइव स्कोर

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Feb 12, 2026 09:51 am IST, Updated : Feb 12, 2026 11:22 am IST

SL vs OMA Live Score: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मैच में श्रीलंका और ओमान आमने-सामने हैं। ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

SL vs OMN- India TV Hindi
Image Source : AP श्रीलंका बनाम ओमान

SL vs Oman Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: श्रीलंका की टीम 12 फरवरी को अपने घर में ओमान का सामना कर रही है। ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ओमान के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हमें टेस्ट खेलने वाले देशों के साथ खेलने का मौका नहीं मिलता, इसलिए यह एक सुनहरा मौका है। टीम में दो बदलाव हैं। जय ओडेड्रा और मोहम्मद नदीम आज का मैच खेल रहे हैं। शनाका पहले बैटिंग का मौका मिलने पर खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज हेमंथा चोट के कारण बाहर हो चुके हसरंगा की जगह खेलेंगे। पिछले गेम में पिच धीमी थी। उम्मीद है कि यह मैच और तेज होगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी का ये मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका के सामने चोटिल वानिंदु हसरंगा के बाहर हो जाने के बाद नया गेंदबाजी कॉम्बिनेशन तैयार करने पर लगी हैं। स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। ICC के इस टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उसे इंग्लैंड से घरेलू सीरीज में 0-3 से करारी हार मिली थी। हालांकि, लंका की टीम आयरलैंड के खिलाफ 20 रन की जीत के साथ अपने अभियान का जीत से आगाज करने में सफल रही। अब मेजबान टीम की निगाहें लगातार दूसरी जीत पर टिकी हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।

ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा

दोनों टीम इस प्रकार हैं:

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंथा। 

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद, मोहम्मद नदीम, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा, शफीक जान।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement