1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पैरा तीरंदाज शीतल देवी का बड़ा कारनामा, एशिया कप सक्षम टीम में जगह बनाई

पैरा तीरंदाज शीतल देवी का बड़ा कारनामा, एशिया कप सक्षम टीम में जगह बनाई

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 06, 2025 08:40 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 08:40 pm IST

पैरा-आर्चर शीतल देवी को जेद्दा में होने वाले आगामी एशिया कप स्टेज 3 के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में चुना गया है।

sheetal devi- India TV Hindi
शीतल देवी Image Source : AP

पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने 6 नवंबर को एक और उपलब्धि हासिल करते हुए जेद्दा में होने वाले आगामी एशिया कप चरण तीन के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में जगह बनाई। वर्ल्ड कंपाउंड चैंपियन शीतल के लिए एक सक्षम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल होना एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है। शीतल ने टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि जब उन्होंने प्रतिस्पर्धा शुरू की थी तो उनका एक छोटा सा सपना एक दिन सक्षम तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करना था। शुरुआत में वह इसमें सफल नहीं हो पाई, लेकिन वह हर असफलता से सीखते हुए आगे बढ़ती रही। आज वह सपना एक कदम और करीब आ गया है। 

ट्रायल में तीसरे स्थान पर रहीं शीतल

पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली शीतल ने तुर्की की पेरिस पैरालंपिक चैंपियन ओजनूर क्यूर गिर्डी से प्रेरणा ली जो विश्व स्तर पर सक्षम तीरंदाजों की स्पर्धाओं में भी भाग लेती हैं। 

देश भर के 60 से ज्यादा सक्षम तीरंदाजों के बीच समान परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए जम्मू-कश्मीर की 18 साल की तीरंदाज शीतल सोनीपत में हुए चार दिवसीय राष्ट्रीय चयन ट्रायल में तीसरे स्थान पर रहीं। शीतल ने क्वालीफिकेशन दौर में 703 अंक हासिल किए (पहले दौर में 352 और दूसरे दौर में 351) जो शीर्ष क्वालीफायर तेजल साल्वे के कुल अंक के बराबर स्कोर था। फाइनल रैंकिंग में तेजल (15.75 अंक) और वैदेही जाधव (15 अंक) ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए जबकि शीतल ने 11.75 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। शीतल ने महाराष्ट्र की ज्ञानेश्वरी गडाधे को 0.25 अंक के मामूली अंतर से पीछे छोड़ा। 

रिकर्व टीम

पुरुष: रामपाल चौधरी (AAI), रोहित कुमार (उत्तर प्रदेश), मयंक कुमार (हरियाणा); 

महिला: कोंडापावुलुरी युक्ता श्री (आंध्र प्रदेश), वैष्णवी कुलकर्णी (महाराष्ट्र), कृतिका बिचपुरिया (मध्य प्रदेश)।

कंपाउंड टीम

पुरुष: प्रद्युम्न यादव, वासु यादव, देवांश सिंह (सभी राजस्थान)
महिला: तेजल साल्वे, वैदेही जाधव (दोनों महाराष्ट्र), शीतल देवी (जम्मू और कश्मीर)।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: भारत के खिलाफ दो टी20 शतक लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, बचके रहे टीम इंडिया

IND vs AUS: चौथे टी20 मैच से पहले सामने आई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की टेंशन, बताया किस बड़ी चुनौती के लिए हो रहे हैं तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल