एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए विनेश फोगाट ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ट्रायल्स में भाग लिया। लेकिन विनेश एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। उन्हें सेलेक्शन ट्रायल्स में महिलाओं के 53kg ट्रायल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 53kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा किया। उन्होंने अपना ट्रायल का अपना पहला राउंड बड़े अंतर से जीता। उन्होंने हरियाणा की ज्योति को 7-1 से हराया। वहीं सेमीफाइनल में उनका सामना मीनाक्षी गोयात से हुआ। वहां उन्हें 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।
विनेश को पहले मिली थी 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की इजाजत
बता दें कि आज सुबह विनेश किस केटेगरी में खेलेंगी? इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। दरअसल विनेश को जब बताया गया कि उन्हें सिर्फ 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की इजाजत मिलेगी, तो महिला पहलवान ने इसका विरोध जताते हुए महासंघ पर भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि बाद में उन्हें 53kg केटेगरी में प्रतिस्पर्धा की इजाजत दे दी गई। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) नहीं चाहता था कि विनेश फोगाट इस ट्रायल मैच में खेलें। दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश को ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दे दी थी, लेकिन महासंघ इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने विनेश के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद ही वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकीं।
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत