1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप में नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशियाई खिलाड़ी को दी मात, सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया

डेविस कप में नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशियाई खिलाड़ी को दी मात, सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया

डेविस कप में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना क्रोएशिया के खिलाड़ी से हुआ। ज्वेरेव इस जीत के साथ ही इस मैच में जर्मनी 1-0 से आगे है।

Alexander Zverev- India TV Hindi
Image Source : AP अलेक्जेंडर ज्वेरेव

डेविस कप क्वालीफायर्स के मुकाबले में जर्मनी के दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना क्रोएशिया के युवा खिलाड़ी मातेय डोडिग (Matej Dodig) से हुआ। अनुभव और रैंकिंग के मामले में ज्वेरेव का पलड़ा काफी भारी था और उन्होंने 171वीं रैंकिंग वाले डोडिग पर दोनों सेटों में दबाव बनाया और मैच को 6-4 और 7-6 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। ये सेट 13 गेम का हुआ जिसमें जर्मनी के खिलाड़ी ने 7-6 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही जर्मनी ने 1-0 की बढ़त हासिल की है। बता दें कि भारत में डेविस कप के मैचों का सीधा प्रसारण VETO OTT पर हो रहा है।

दोनों सेट में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दर्ज की जीत

अलेक्जेंडर ज्वेरेव और मातेय डोडिग के बीच खेले गए इस मैच का पहला सेट रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में पहला सेट जर्मनी के ज्वेरेव ने 6-4 के अंतर से जीत लिया। इसके बाद दूसरे सेट में दोनों प्लेयर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। ये सेट 13 गेम तक चला जिसमें अंत में ज्वेरेव ने 7-6 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही जर्मनी ने क्रोएशिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल की।

ज्वेरेव ने मुकाबला शुरू होने से पहले दिया बड़ा बयान

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस मुकाबले से पहले कहा कि वे अपनी टीम के साथ डेविस कप जीतने का यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। उन्होंने साफ कहा कि अगर खिताब जीतना है, तो क्रोएशिया जैसी मजबूत टीमों को हराना ही होगा और उनकी टीम के पास हर स्तर पर ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो डेविस कप जिता सकते हैं। आपको बता दें कि इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे नवंबर में बोलोनिया में होने वाले डेविस कप फाइनल 8 में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का इस साल ट्रॉफी जीतने का सपना यहीं टूट जाएगा।

डेविस कप 2026 के लिए जर्मनी की टीम

  • अलेक्जेंडर ज्वेरेव
  • डेनियल अल्टमैयर
  • केविन क्रविट्ज
  • टिम पुत्ज
  • यानिक हनफमैन

डेविस कप 2026 के लिए क्रोएशिया की टीम

  • डिनो प्रिजमिक
  • मतेज डोडिग
  • मिली पोलजिकक
  • मेट पाविक
  • निकोला मेक्टिक

यह भी पढ़ें

डेविस कप में डबल्स मैच को भारतीय जोड़ी ने किया अपने नाम, 6-3, 3-6, 6-3 से मैच में दर्ज की जीत

डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का रहा निराशाजनक प्रदर्शन, साउथ कोरिया के खिलाफ मिली 3-1 से हार