HP OmniBook 12 Review: लैपटॉप जैसा Android टैबलेट, लेकिन कई चीजें करेंगी निराश
HP OmniBook 12 Review: इन दिनों लैपटॉप की कीमत आसमान छू रही है। एचपी ने एक ऐसा डिवाइस लॉन्च किया है, जो लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह यूज किया जा सकता है। हमें यह कैसा लगा है, आइए जानते हैं...

- Display
- Processor
- Front Camera
- Rear Camera
- Ram
- Storage
- Battery
- Os
- Resolution
- Display12 Inch, IPS
- ProcessorQualcomm Snapdragon 6 Gen 3
- Front Camera8MP
- Rear Camera13MP
- Ram8GB
- Storage256GB
- Battery33Wh, 33W charging
- OsAndroid 16
- Resolution2K
टैबलेट और लैपटॉप बनाने वाले कई ब्रांड्स ने 2-in-1 डिवाइसेज लॉन्च करना शुरू कर दिया है। Lenovo, Dell, HP, OnePlus, Xiaomi, Motorola जैसे ब्रांड्स के टैबलेट या पैड डिटेचेबल की-बोर्ड के साथ आते हैं, जिन्हें लगाकर आप इसे लैपटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डिवाइसेज ईजी-टू-यूज होते हैं और आपको कई काम करने में मदद करते हैं। फोल्डेबल स्मार्टफोन भी शायद इसी वजह से वर्किंग प्रोफेशनल्स और बिजनेस पर्सन के लिए ज्यादा बेनिफिशियल हो सकते हैं।
HP ने इसी क्रम में इस साल OmniPad 12 टैबलेट लॉन्च किया है, जो डेस्कटॉप मोड जैस फीचर्स के साथ आता है। इस टैबलेट में Android ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे खास तौर पर लैपटॉप की तरह इस्तेमाल करने के लिए कस्टमाइज्ड किया गया है। इसकी कीमत 48,990 रुपये से शुरू होती है। हमने इस टैबलेट-कम-लैपटॉप को कुछ समय इस्तेमाल किया है। हमें यह कैसा लगा है? आइए जानते हैं..
डिजाइन और फर्म फैक्टर
सबसे पहले हम HP OmniBook 12 के डिजाइन और फर्म फैक्टर की बात करते हैं। यह टैबलेट आपको पहली नजर में देखने में लैपटॉप की तरह ही लगेगा। कंपनी इसके साथ डिटैचेबल कीबोर्ड ऑफर करती है। इसे लगाते ही यह एक कम्प्लीट लैपटॉप की तरह लगेगा। इसके डिस्प्ले की साइज 12 इंच है, जिसकी वजह से यह काफी कॉम्पैक्ट लगता है। इस टैबलेट का डाइमेंशन 283 x 178.1 x 7.3mm है। वहीं, इसका वजन 600 ग्राम के करीब है। हालांकि, कीबोर्ड लगाने के बाद यह आपको काफी भारी लगेगा। हमने इसके ब्लैक यानी ग्रे कलर वाले मॉडल को रिव्यू किया है।
हमें इस टैबलेट का डिजाइन अच्छा लगा है। इसके बैक पैनल में मेटल चेचिस दी गई है, साथ ही इसकी फिनिशिंग भी अच्छी है, लेकिन इस पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ते हैं। इसके लिए आपको कीबोर्ड कवर में रखकर ही यूज करना चाहिए। इस टैबलेट के बैक में सिंगल कैमरा मिलेगा, जो ऊपर की तरफ लगा है। वहीं, बैक पैनल में HP का लोगो सेंटर में लगा है, जैसा आपको एचपी के लैपटॉप में आमूमन देखने को मिलता है। साथ ही, इसमें दिए गए बटन्स भी प्रीमियम लगते हैं। ओवरऑल डिजाइन की बात करें तो यह आपको देखने में कॉम्पैक्ट और अच्छा लगेगा।
डिजाइन और व्यूइंग एक्सपीरियंस
HP के इस टैबलेट में 2K रेजलूशन वाला LCD IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले की साइज 12 इंच है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की साइज न तो ज्यादा बड़ी है और न ही ज्यादा छोटी है। इस पर आप लॉन्ग डॉक्यूमेंट, पावरपॉइंट प्रजेंटेशन ओपन कर सकते हैं। साथ ही, इस टैबलेट का इस्तेमाल फोटो एडिटिंग आदि जैसे क्रिएटव कामों के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा आप इस टैबलेट का इस्तेमाल मूवी देखने और OTT कटेंट कंज्यूम करने और ऑकेज्नल गेमिंग के लिए भी कर सकते हैं।
इस टैबलेट के डिस्प्ले एक्सपीरियंस की बात करें तो इसका पैनल काफी वाइब्रेंट है। 2K रेजलूशन होने की वजह से इस पर देखे जाने वाले कंटेंट बेहतर दिखते हैं। साथ ही, आप इस टैबलेट का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट पढ़ने और प्रजेंटेशन के लिए भी कर सकते हैं। टेक्स्ट भी आपको अच्छा दिखता है। डे लाइट हो या लो लाइट इस पर देखे जाने वाला कंटेंट आपकी आंखों को नहीं चुभेगा।
परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा
HP OmniPad 12 में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट एक हैक्साकोर CPU पर बेस्ड है, जिसमें एक साथ 6 कोर काम करते हैं। इस टैबलेट को डेली यूज के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैबलेट की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें आप बेसिक लैपटॉप वाले काम कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस की बात करें तो Android होने की वजह से आपको रेगुलर PC वाली फील नहीं मिलेगी। हालांकि, आप एंड्रॉइड टैबलेट में भी कई काम कर सकते हैं। मुझे पर्सनली इस टैबलेट में पीसी वाली फील नहीं मिली। इसमें आपको डेस्कटॉप मोड को ऑन करना होगा, फिर आपको डेस्क्टॉप वाला एक्सकपीरियंस मिलेगा। इसमें आप गूगल प्ले स्टोर से हजारों ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस टैबलेट में कंपनी ने 31Wh की बैटरी दी है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। इस टैबलेट को आप सिंगल चार्ज में 12 से 14 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट 18 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ आता है।
एचपी का यह टैबलेट 13MP के सिंगल रियर कैमरा के साथ आता है। वहीं, इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस टैबलेट का कैमरा इतना बेहतर नहीं है, लेकिन वीडियो कॉलिंग के लिए यह अच्छा काम करता है। इससे आप HD तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। साथ ही, यह एचडी वीडियो कॉल को भी सपोर्ट करता है।
हमारा फैसला
HP OmniPad 12 का यह टैबलेट कॉम्पैक्ट फर्म फैक्टर और अच्छे डिस्प्ले के साथ आता है। इसका बैटरी बैकअप भी ठीक-ठाक है, जिसे आप 10 से 12 घंटे तक यूज कर सकते हैं। एचपी के इस टैबलेट में हमें कई चीजें अच्छी भी नहीं लगी। यह टैबलेट बेसिक एडिटिंग और काम करने के लिए पीसी की तरह यूज किया जा सकता है। हालांकि, इसमें आपको लैपटॉप वाली फील कभी नहीं आएगी। यह एक आम एंड्रॉइड टैबलेट की तरह ही लगता है। इतनी प्राइस में आप एक बेसिक लैपटॉप डेली यूज के लिए खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Jio का करोड़ों यूजर्स के लिए दिवाली 'गिफ्ट', लॉन्च हुआ 15 रुपये वाला सस्ता प्लान