A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1.5 टन वाले Split AC को सस्ते में लाएं घर, गर्मियां शुरू होने से पहले मिल रहा बंपर ऑफर

1.5 टन वाले Split AC को सस्ते में लाएं घर, गर्मियां शुरू होने से पहले मिल रहा बंपर ऑफर

1.5 टन वाले Split AC को सस्ते में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Voltas, LG, Godrej, Panasonic और Lloyd जैसे ब्रांड्स के एसी काफी सस्ते में मिल रहे हैं।

1.5 Ton Split AC price cut- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV स्प्लिट एसी की कीमत में कटौती

गर्मियां शुरू होने से पहले 1.5 टन वाले Split AC की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर एसी की खरीद पर 51% तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आप Voltas, Panasonic, Lloyd, LG, Godrej जैसे ब्रांड्स के स्प्लिट एसी को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Voltas 1.5 Ton Split AC

वोल्टास के 1.5 टन वाले स्प्लिट एसी महज 30,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इस एसी की खरीद पर 51% तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें 4-इन-1 ए़डजस्टिबल मोड दिया गया है। इसके अलावा एसी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Panasonic 1.5 Ton AC

एसी और होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी Panasonic के 1.5 टन वाले स्प्लिट एसी को आप 37,630 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इस एसी की खरीद पर 38% तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यह 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी दी गई है।

Lloyd 1.5 Ton Split AC

Lloyd का यह स्प्लिट एसी 29,490 रुपये की कीमत में आता है। यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अमेजन पर इस एसी की खरीद पर भी आपको 51 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

LG 1.5 Ton Split AC

इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज और होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी का 1.5 टन कैपिसिटी वाला स्प्लिट एसी 34,490 रुपये में मिल रहा है। यह एसी 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें 6-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। यह स्प्लिट एसी डुअल AI इन्वर्टर पर काम करता है। साथ ही, इसमें इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर मिलेगा। इसकी खरीद पर 49% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Godrej 1.5 Ton Split AC

होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी गोदरेज का 1.5 टन वाला स्प्लिट एसी महज 28,490 रुपये में मिल रहा है। इस एसी की खरीद पर 33% तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एसी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

यह भी पढ़ें - 108W के स्पीकर्स और 65 इंच वाले Mini QD TV टीवी पर ऑफर्स की बारिश, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट