कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बनाने वाली कंपनी Kodak ने हाल ही में अपना पहला QD Mini LED TV भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी में 65 इंच की बड़ी स्क्रीन, 108W स्पीकर जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी नई क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जो बेहतर विजुअल, डीप ब्लैक और नेचुरल कलर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
क्या है ऑफर?
Kodak का यह 65 इंच वाला टीवी भारत में 54,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है। इस टीवी की खरीद पर 3,000 रुपये बचाने का मौका है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह QD Mini LED TV रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध है। ऑफर में यह महज 51,999 रुपये में मिलेगा।
Kodak QD Mini LED TV के फीचर्स
जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह स्मार्ट टीवी 65 इंच की बड़ी 4K रेजलूशन वाली स्क्रीन के साथ आता है। इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रीन में जबरदस्त विजुअल एक्सपीरियंस दिलाता है। इसके अलावा इस टीवी में दमदार ऑडियो फीचर भी दिया गया है। मिनी बैकलाइटिंग वाले LED TV में बेजललेस डिजाइन दिया गया है।
यह स्मार्ट टीवी मीडियाटेक के प्रोसेसर पर काम करता है। दमदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए Mali-G52 GPU मिलता है। इस टीवी में सिनेमैटिक ऑडियो फीचर मिलेगा। बेहतर साउंड के लिए 108W का स्पीकर मिलेगा। इसमें 6 स्पीकर, 2 सब-वूफर और दो स्काई सब-वूफर मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें कई OTT ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल मिलेंगे।
Kodak के इस मिनी LED टीवी में कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें दो USB पोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट टीवी के साथ ब्लूटूथ डिवाइस कनेक्ट करने के लिए Bluetooth 5.0 मिलता है। साथ ही, यह डुअल बैंड WiFi को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी के साथ आप PC भी कनेक्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Zoho CEO श्रीधर वेंबू ने बताया, इन जॉब्स को AI से नहीं है कोई खतरा